सपा के पूर्व मंत्री के भाई ने की खुदकुशी, लाइसेंसी रिवाल्वर से बाईं कनपटी पर मारी गोली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा सरकार में राज्यमंत्री रहे राधेश्याम सिंह के भाई घनश्याम सिंह (53) ने रामकोला थाना क्षेत्र के देवरिया बाबू गांव स्थित अपने घर में लाइसेंसी रिवाल्वर से बाईं कनपटी पर गोली मारकर खुदकुशी कर ली। उनकी रक्तरंजित लाश अंदर से बंद कमरे में बिस्तर पर पड़ी थी। पास ही लाइसेंसी रिवॉल्वर पड़ा था। सूचना मिलते ही एएसपी, सीओ और एसओ डॉग स्क्वॉयड और फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस घटना को प्रथम दृष्टया आत्महत्या मान रही है। खुदकुशी का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।
पूर्व मंत्री राधेश्याम सिंह के भाई और पूर्व जिला पंचायत सदस्य घनश्याम सिंह देवरिया बाबू गांव स्थित अपने घर में अकेले थे। घरेलू सेवक कपूर शुक्रवार की रात खाना खिलाने के बाद गांव में ही अपने घर चला गया। शनिवार सुबह वह धनश्याम सिंह को चाय देने पहुंचा तो दरवाजा अंदर से बंद था। गेट नहीं खुलने पर कपूर ने नोएडा गईं उनकी पत्नी और पूर्व जिला पंचायत सदस्य मंजू देवी को सूचना दी। उन्होंने तत्काल गोरखपुर में मौजूद इकलौते बेटे कामोद को सारी बात बताई। इसके बाद बेटा गांव पहुंचा और कमरे का फाटक तोड़वाया। अंदर घनश्याम सिंह का रक्तरंजित शव पड़ा था।
सूचना मिलते ही रामकोला थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल में जुट गई। घटनास्थल पर एएसपी गौरव वंशवाल भी सीओ खड्डा नवीन कुमार नायक और रामकोला थाने के एसओ संजय कुमार मिश्र डॉग स्क्वॉयड और फॉरेंसिक टीम के साथ पहुंचे। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
गांव में तरह-तरह की चर्चा
घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चा है। लोगों की मानें तो बड़े भाई राधेश्याम सिंह से बंटवारे के बाद घनश्याम सिंह देवरिया बाबू गांव स्थित घर में रहने लगे थे, जबकि राधेश्याम सिंह गोरखपुर में रहते हैं। घनश्याम सिंह के पुत्र कामोद ने पुलिस से लिखित रूप में कहा है कि उनके पिता घनश्याम सिंह ने अपने लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुदकुशी की है।
प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। घनश्याम सिंह का खून से लथपथ शव अंदर से बंद कमरे में पड़ा था। बाईं कनपटी पर गोली लगी थी। लगता है उन्होंने बाएं हाथ से गोली मारी है। घटना रात के दस बजे के बाद और शनिवार की सुबह के बीच की है। इस घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। जांच की जा रही है- एसपी राजीव नारायण मिश्र