फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Former lover stabs married woman, injures himself

Kushinagar News: पूर्व प्रेमी ने विवाहिता को मारा चाकू, खुद काे भी किया घायल

Wed, 24 Sep 2025 01:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 24 Sep 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
Former lover stabs married woman, injures himself
कसया। स्थानीय कस्बे के एक मोहल्ले में मंगलवार को एक विवाहिता पर उसके पूर्व प्रेमी ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल महिला किसी तरह जान बचाकर पुलिस चौकी पहुंची और मदद की गुहार लगाई।
विज्ञापन

पुलिस तत्काल घायल महिला को सीएचसी कसया ले गई, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है। उधर हमलावर प्रेमी ने वारदात के बाद खुद को भी चाकू मारकर घायल कर लिया। पुलिस घायल युवक को भी पकड़कर सीएचसी कसया ले गई, जहां से डॉक्टर ने हालत गंभीर देख मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन

कस्बे के एक मोहल्ले की विवाहिता मंगलवार की दोपहर करीब एक बजे अपने घर में काम कर रही थी। उसी दौरान बिहार के गोपालगंज जिले के कटया थाना क्षेत्र का 35 वर्षीय एक युवक वहां पहुंचा और उसने विवाहिता द्वारा काफी समय से फोन पर बातचीत नहीं करने को लेकर नाराजगी जताने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बात को लेकर युवक ने महिला से विवाद कर लिया। इसी दौरान युवक ने अचानक चाकू से विवाहिता पर हमला कर दिया। बचाव के लिए महिला ने चाकू को अपने हाथ से पकड़ लिया, जिससे दोनों हाथ लहूलुहान हो गया।
खून से लथपथ महिला किसी तरह भागकर घर से बाहर निकली तो आरोपी पकड़ने का प्रयास करने लगा, लेकिन महिला दौड़ते हुए सीधे पुलिस चौकी पहुंच गई। यहां से पुलिसकर्मी उसे सीएचसी कसया ले गई। उधर, प्रेमी युवक ने महिला को पुलिस के पास जाता देख खुद को भी चाकू से शरीर पर वार कर घायल कर लिया। इससे युवक के बांह से खून टपकने लगा।
घायल महिला को अस्पताल भेजने के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई। थोड़ी ही देर में पुलिस ने घटना स्थल के करीब दो 200 मीटर दूरी पर प्रेमी को भी घायल अवस्था में पकड़ लिया। युवक को घायल देख पुलिस उसे भी कसया सीएचसी ले गई, जहां डॉक्टर ने हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। हमले के बाद महिला ने चाकू को अपने हाथ से पकड़ लिया था।

इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष प्रवींद्र कुमार राय ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है। दोनों को गंभीर चोटें आई हैं। दोनों घायलों का मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर में इलाज चल रहा है। डॉक्टर हालत में सुधार बता रहे हैं। इस मामले में अभी तहरीर नहीं मिली है। पुलिस मामले पर नजर बनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed