फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Former CM consoled Satish's family

Kushinagar News: पूर्व सीएम ने दी सतीश के परिजनों को सांत्वना

Wed, 03 Jan 2024 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 03 Jan 2024 12:44 AM IST
विज्ञापन
Former CM consoled Satish's family
कसया। नगर संत गाड़गे नगर सपहां नौका टोला में हुई सतीश की निर्मम हत्या से शोकाकुल परिजनों को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने परिजनों से मोबाइल पर बात कर उन्हें सांत्वना दी। पूर्व सीएम ने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद दिलाने का भरोसा दिया।
विज्ञापन


सपा नेता राजेश प्रताप राव उर्फ बंटी राव ने मृतक सतीश के घर पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाया। इसके बाद उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से परिजनों की बात कराई। सपा मुखिया ने मृतक के पिता राधेश्याम यादव से सतीश की हुई निर्मम हत्या पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए शोकाकुल परिजनों को सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि इस घटना के बारे में पूरी जानकारी मिली है। पूर्व सीएम ने मृतक के पिता से पूछा कि पुलिस सहयोग कर रही है कि नहीं, किसी की गिरफ्तारी हुई कि नहीं। इस पर पीड़ित राधेश्याम ने कहा कि कुछ लोगों से पूछताछ चल रही है। मृतक के छोटे भाई इंद्रजीत यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री से कहा कि हम लोग आपसे मिलना चाहते हैं। आप हमारे यहां आएं। जिस पर उन्होंने कहा कि दो तीन दिन में अपना कार्यक्रम निबटाकर लखनऊ आ जाइये। आपकी पूरी मदद होगी। राजेश प्रताप राव ने सतीश हत्याकांड की निंदा करते हुए कहा कि निर्मम तरीके से हत्या की गई है। इसकी जांच कर दोषी लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed