पूर्व चेयरमैन के पेट्रोल पंप पर मिली घटतौली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाटा।क्षेत्र की तीन पेट्रोल पंपों की शुक्रवार को जांच की गई। पगरा गांव के सामने स्थित नगर पंचायत हाटा के पूर्व चेयरमैन के पेट्रोल पंप पर जांच में घटतौली की पुष्टि होने पर अफसरों ने इस पंप के एक नाजिल से तेल आपूर्ति पर रोक लगा दी। अन्य दो पंपों पर सब कुछ ठीक मिला।
एसडीएम अजय नारायण सिंह, डीएसओ नरेंद्र तिवारी, बाट माप निरीक्षक आरबी वर्मा, आयल कंपनियों के नोडल अधिकारी प्रभात कुमार, मशीनों के इंजीनियर दिलीप कुमार, आकाश, कोतवाल विजय राज सिंह की टीम ने पेट्रोल पंपों की जांच शुरू की। सबसे पहले टीम ने हाटा कस्बे के पूर्वी छोर पर स्थित एचपी कंपनी के पेट्रोल पंप पर जांच पड़ताल की। टीम ने क्वालिटी से लेकर मात्रा तक जांच की। सब कुछ ठीक पाया गया। यहां से टीम पगरा स्थित इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंप पर पहुंची। यहां जांच में क्वालिटी तो ठीक मिली, लेकिन मात्रा कम थी। अफसरों के अनुसार यहां बीच में लगी मशीन के एक नॉजिल से पांच लीटर तेल में 30 से 35 एमएल की कमी पाई गई।
अफसरों के अनुसार इस नॉजिल से कई बार तेल लेकर मापा गया और हर बार कमी मिली। यह पेट्रोल पंप भाजपा नेता और पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष नंदकिशोर नाथानी की है। इनकी पत्नी राधा नाथानी नगर पंचायत हाटा की वर्तमान चेयरमैन हैं। यहां के बाद टीम ने भड़कुलवा गांव के सामने स्थित भारत पेट्रोलियम के पेट्रोल पंप की भी जांच की। अधिकारियों को यहां भी सब कुछ संतोषजनक मिला। इस संबंध में डीएसओ नरेंद्र तिवारी और बाट माप निरीक्षक आरबी वर्मा ने इस कार्रवाई की पुष्टि की। इन लोगों ने बताया कि जांच रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है। अगले आदेश तक पंप के एक नॉजिल से तेल देने पर रोक लगाई गई है, उसकी रीडिंग भी नोट कर ली गई है।