फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   forgery for aayushman card

फर्जी आयुष्मान कार्ड बनाने का आरोप, कार्रवाई के लिए दी शिकायत

Thu, 14 Apr 2022 11:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
forgery for aayushman card
फर्जी आयुष्मान कार्ड बनाने का आरोप, कार्रवाई के लिए दी शिकायत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बनकटा बाजार। पटहेरवा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत बेलवा आलमदास निवासी एक व्यक्ति ने फर्जी आयुष्मान कार्ड दिए जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने फाजिलनगर सीएचसी एवं बनकटा बाजार पुलिस चौकी पर कार्रवाई के लिए लिखित शिकायत की है।
शिकायतकर्ता सफीक अंसारी ने बताया कि कुछ दिन पूर्व गंभीर बीमारी का इलाज कराने के लिए गोरखपुर पहुंचे। उन्होंने भारत सरकार द्वारा जारी आयुष्मान कार्ड के सहारे इलाज कराना चाहे। हॉस्पिटल की तरफ से आयुष्मान कार्ड की जांच की गई और कार्ड फर्जी बताकर इलाज करने से मना कर दिया गया। उन्होंने ग्राम प्रधान को बताया कि गांव की एक महिला स्वास्थ्य कर्मी ने आयुष्मान कार्ड बनाने के नाम छह हजार रुपये लिए थे और यह कार्ड दिया था।
विज्ञापन

फाजिलनगर सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. उमाशंकर नायक ने बताया कि फर्जी आयुष्मान कार्ड के संबंध में शिकायत मिली है। पीड़ित पक्ष थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग करें। बनकटा पुलिस चौकी के इंचार्ज अरविंद सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर के कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed