फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Forest workers will catch unruly monkeys with the help of hunters, Nagar Panchayat will bear the expenses

Kushinagar News: शिकारियों की मदद से वनकर्मी पकड़ेंगे उत्पाती बंदर, नगर पंचायत देगी खर्च

Sun, 21 Apr 2024 04:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 21 Apr 2024 04:55 AM IST
विज्ञापन
Forest workers will catch unruly monkeys with the help of hunters, Nagar Panchayat will bear the expenses
दुदही। दुदही नगर पंचायत में करीब 15 दिनों से बंदर के उत्पात से लोग सहमे हुए हैं। बंदर को पकड़ने के लिए नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि व वन विभाग के कर्मचारियों ने संयुक्त रूप से बैठक की। शिकारियों को बुलाकर वनकर्मी बंदर को पकड़वाने का निर्णय लिया गया। इसका खर्च नगर पंचायत की ओर से वहन किया जाएगा।
विज्ञापन

दुदही नगर पंचायत में 15 दिनों से बंदर ने उत्पात मचा रखा है। पिछले कई दिनों से लोगों पर हमला वह जख्मी कर दे रहा है। 15 दिनों में 60 से अधिक लोगों को बंदर काट चुका है। शनिवार को भी बंदर ने आठ से अधिक लोगों को काटकर जख्मी कर दिया। शनिवार की दोपहर में वन विभाग व नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि इमरान आलम तथा सभासदों ने बैठक की। इसमें निर्णय लिया गया कि रविवार को वन विभाग के कर्मचारी शिकारियों को बुलवाकर बंदर को पकड़ेंगे। इसमें जो भी खर्च आएगा, उसे नगर पंचायत की ओर से वहन किया जाएगा। बंदर के उत्पात से परेशान लोगों ने बच्चों को स्कूल जाने से भी रोक दिया है। लोग लाठी-डंडा लेकर ही घर से निकल रहे हैं। दो दिन नगर पंचायत की ओर से बंदर पकड़ने के लिए शिकारी बुलाए गए थे, लेकिन बंदर उनकी जाल में नहीं फंस सका है। इस दौरान राकेश श्रीवास्तव, सलामत अली, उमेश चौरसिया, राजन जायसवाल, सुधांशु सिंह, मुश्ताक अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed