{"_id":"66e8c35512ac4da3fa0a4f17","slug":"forest-workers-caught-the-unruly-monkey-kushinagar-news-c-205-1-ksh1008-123249-2024-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: उत्पाती बंदर को वनकर्मियों ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: उत्पाती बंदर को वनकर्मियों ने पकड़ा
Tue, 17 Sep 2024 05:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 17 Sep 2024 05:16 AM IST
विज्ञापन
पिपराघाट। जीरो बंधा चौराहे पर कई दिनों से उत्पात मचाए बंदर को वनकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद पकड़ लिया। बंदर के पकड़े जाने की जानकारी के बाद लोगों ने राहत की सांस ली है।
जीरो बंधा चौराहे पर कई दिनों से एक बंदर लोगों को काटकर जख्मी कर दे रहा था। उसे पकड़वाने के लिए वन विभाग में इसकी शिकायत की गई। रविवार को आए वनकर्मियों ने उसे पकड़ने का प्रयास शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद देर शाम बंदर पकड़ा जा सका। चौराहे के राजेश सिंह, हेमंत सिंह, सोनू सिंह, भरत गुप्ता, शंभू चौरसिया, सुभाष जायसवाल, संजीव यादव आदि का कहना है कि कई दिनों से वे लोग परेशान थे। पेड़ से उतरकर बंदर गांव के आधा दर्जन लोगों को जख्मी कर दे रहा था। इससे दहशत का माहौल था। लोग घरों से निकलने में भी डर रहे थे। संवाद