फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Foreigners tried to erase the history of India

Kushinagar News: विदेशियों ने भारत के इतिहास को मिटाने का किया प्रयास

Sun, 01 Jun 2025 12:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 01 Jun 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Foreigners tried to erase the history of India
पडरौना। विदेशी शासकों ने भारतीय इतिहास से भारतीयता को मिटाने का प्रयास किया था। आजादी के बाद तत्कालीन सरकारों ने भी भारत के महापुरुषों को उपेक्षित कर मुगलों काे ही महिमा मंडित किया, लेकिन भारतीयता की जड़ें गहरी हैं।
विज्ञापन

इसे मिटाना मुश्किल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में भाजपा सरकार भारतीय संस्कृति, मूल्यों, और पहचान को बनाए रखने के लिए लगातार कार्य कर रही है।
विज्ञापन

ये बातें राज्य सभा सांसद आरपीएन सिंह ने कही। वे शनिवार को रविंद्र नगर स्थित भाजपा कार्यालय सभागार में आयोजित लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जयंती कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि तीन सौ वर्ष पहले लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर ने महिला सशक्तिकरण के साथ बाजार व व्यापार को प्रोत्साहन देने का कार्य किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा की डबल इंजन की सरकार सशक्त नारी और समृद्ध समाज के निर्माण का काम कर रही है। कार्यक्रम को खड्डा विधायक विवेकानंद पांडेय, रामकोला विधायक विनय प्रकाश गोंड, फाजिलनगर विधायक सुरेंद्र सिंह कुशवाहा, तमकुहीराज विधायक डॉ. असीम राय आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed