{"_id":"57c07b514f1c1b0d4bd4fcf8","slug":"for-water-in-canal-mla-caught-exen","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहरों में पानी के लिए एक्सईएन का घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहरों में पानी के लिए एक्सईएन का घेराव
kushinagar
Updated Fri, 26 Aug 2016 10:54 PM IST
विज्ञापन
मांग
- फोटो : santosh verma
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फाजिलनगर। तमकुही तथा फाजिलनगर क्षेत्र की नहरों मेें पानी नहीं आने से परेशान किसानों की समस्या को लेकर तमकुहीराज के विधायक ने शुक्रवार को फाजिलनगर के सिंचाई खंड द्वितीय कार्यालय पर अधिशासी अभियंता का दो घंटे तक घेराव किया। बाद में विधायक नहरों और खेतों की वास्तविक हालत दिखाने के लिए एक्सईएन को अपने साथ लेकर क्षेत्र में गए।
शुक्रवार को दिन के करीब एक बजे तमकुहीराज के विधायक अजय कुमार लल्लू किसानों के साथ सिंचाई खंड द्वितीय के कार्यालय पर पहुंचे और अधिशासी अभियंता का घेराव शुरू किया। विधायक ने पृथ्वीपुर रजवाहे से निकलने वाली श्रीराम माइनर, कतौरा माइनर, सृजन माइनर, चाफ शाखा से निकलने वाली रामकोला चट्टी, सरया, लक्ष्मीपुर, परसौनी माइनर, कोटवा माइनर, जोकवा रजवाहा, मधुरिया रजवाहा आदि में हेड से टेल तक पानी उपलब्ध कराने की मांग कर रहे थे। विधायक का कहना था कि प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसानों पर सिंचाई विभाग भी अत्याचार कर रहा है। सिंचाई के अभाव में धान की फसल बर्बाद हो रही है। अधिशासी अभियंता उपेंद्र कुमार ने जल्दी ही 80 फीसदी नहरों में हेड से टेल तक पानी पहुंचा दिया जाएगा। इस पर विधायक ने एक्सईएन से कहा कि नहरें इस लायक है हीं नहीं कि उनमें टेल तक भरपूर पानी पहुंच सके। विधायक ने एक्सईएन से जमीनी हकीकत से रूबरू होने की बात कही। करीब दो घंटे तक चले इस वाद-प्रतिवाद के बाद विधायक और एक्सईएन आंदोलन खत्म कर एक साथ नहरों और खेतों की हकीकत देखने चले गए।
इस दौरान कांग्रेस के फाजिलनगर विधान सभा प्रभारी नरेंद्र यादव उर्फ नरसिंह, पलटन यादव, संजय कुशवाहा, पारस यादव, शैलेंद्र शर्मा, मंटू यादव, सुनील गौड़, इसहाक, चंद्रिका प्रसाद, धीरज, बलिराम साहनी, रतन गुप्ता, गुल मुहम्मद आदि मौजूद रहे।