रुपयों के लिए परेशान लोग भटकते रहे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार को हड़ताल के चलते बैंक बंद थे और एटीएम खुले नहीं। इसके कारण पटहेरवा व फाजिलनगर में लोग रुपयों के लिए परेशान घूमते रहे।
तीन दिन के अवकाश के बाद सोमवार को एक दिन के लिए बैंक खुले और मंगलवार को फिर हड़ताल के चलते बंद हो गए। रुपयों के लिए परेशान लोगों की सारी उम्मीद एटीएम पर ही टिकी थी, लेकिन पटहेरवा में लगे पीएनबी के एटीएम का शटर ही नहीं खुला। नोटबंदी के बाद से ही इस एटीएम से लोगों को रुपये नहीं मिल पा रहे हैं। मंगलवार को फाजिलनगर के एटीएम से भी रुपये नहीं मिले।
बैंक उपभोक्ता ब्रजेश राय, प्रमोद सिंह, रामविलास, दिनेश पांडेय, सतीश पांडेय, केदार प्रसाद, उमेश यादव, फिरोज अंसारी, सिराजुद्दीन, रिजवान अली आदि का कहना था कि बैंकों की छुट्टी और एटीएम की खराब हालत से बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। खाते में रुपये होते हुए भी लोगों से कर्ज मांगकर काम चलाना पड़ रहा है।