{"_id":"610987ee8ebc3eaa0b262a43","slug":"footprints-of-cubs-found-with-leopard-kushinagar-news-gkp404311243","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेंदुआ के साथ मिले शावकों के पदचिह्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेंदुआ के साथ मिले शावकों के पदचिह्न
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेंदुआ के साथ मिले शावकों के पदचिह्न
खड्डा (कुशीनगर)। क्षेत्र के रामपुर गोनहा गांव के पास तेंदुआ व शावकों के पदचिह्न दिखने से लोग सहम गए हैं। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच कर छानबीन करते हुए नजर बनाए हुए हैं।
रामपुर गोनहा गांव के भालोटिया टोला के पास आनंद शंकर त्रिपाठी के फार्म हाउस के बगल के खेत में जगह-जगह छोटे-बड़े पदचिह्न जो तेंदुआ की तरह दिख रहे थे, उसे लोगों ने देखा। उनमें भय का माहौल हो गया। इसकी सूचना वन विभाग को दी गई।
रेंजर खड्डा बीके यादव वन कर्मचारियों के साथ शाम को मौके पर पहुंचे व पदचिह्न की छानबीन करते हुए उन्हें तेंदुआ का बताते हुए लोगों को सतर्क रहने को कहा। कुछ माह पहले क्षेत्र में तेंदुआ ने कई दिनों तक उत्पात मचाया था। उसने रेंजर सहित सात लोगों को घायल कर दिया था।
विज्ञापन
इस संबंध में रेंजर खड्डा बीके यादव ने बताया कि पदचिह्न की जांच की गई, जो तेंदुआ का प्रतीत हुआ। हो सकता है उसके साथ शावक भी रहे हों, जिनके छोटे पदचिह्न दिख रहे थे। पगमार्ग से यह लग रहा है कि जानवर जंगल की तरफ लौट गए हैं, लेकिन क्षेत्र में नजर रखी जा रही है। लोग सतर्क रहें।