फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Football: Nepal defeated Siwan 3-0

फुटबाल : नेपाल ने सिवान को 3-0 से दी शिकस्त

Mon, 10 Feb 2025 12:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 10 Feb 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Football: Nepal defeated Siwan 3-0
तरयासुजान। क्षेत्र के गांव दोमाठ में युवा स्पोर्ट्स क्लब की ओर से आयोजित सात दिवसीय अखिल भारतीय फुटबाॅल प्रतियोगिता में रविवार को नेपाल ने सिवान को 3-0 से हराकर मुकाबला अपने नाम किया। दोमाठ में हो रही फुटबाल प्रतियोगिता के छठे दिन का मुकाबला यांग क्लब नेपाल और सिवान के बीच खेला गया। इसमें लगातार दोनों टीमें एक-दूसरे पर गोल करने की कोशिश करतीं रहीं, लेकिन किसी को कामयाबी नहीं मिली। मैच के हाफ टाइम से ठीक पहले नेपाल ने एक गोल कर 1-0 की बढ़त बना ली। हाफ के बाद नेपाल की टीम ने दो गोल और कर दिए। इस गोल से स्कोर 3-0 पहुंच गया। सिवान की टीम ने काफी प्रयास के बाद भी कोई गोल नहीं कर पाई। नेपाल ने तीन गोल से सिवान को हराकर अपनी जीत दर्ज की। फुटबॉल मैच की शुरुआत भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष रणजीत राय बड़े व भाजपा नेता संजय गुप्ता तथा अरशद खान ने किया। इस दौरान कमेटी की आयोजक जितेंद्र राय, अध्यक्ष अमन वर्मा, विपिन राय, अरविंद डिसिल्वा, शिव कुमार शर्मा, भोला राय लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed