{"_id":"6926095b5dbb7c6eda042725","slug":"food-street-hub-will-be-built-will-get-relief-from-traffic-jam-kushinagar-news-c-205-1-ksh1006-149586-2025-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: बनेगा फूड स्ट्रीट हब, जाम से मिलेगी निजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: बनेगा फूड स्ट्रीट हब, जाम से मिलेगी निजात
Wed, 26 Nov 2025 01:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 26 Nov 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
स्ट्रीट हब के लिए चयनित स्थान। संवाद
कसया। नगर में क्लीन फूड स्ट्रीट हब बनाया जाएगा। इससे कस्बे को जाम से निजात मिलेगी। कस्बे में सड़क के किनारे बेतरतीब दुकानें हैं। इसकी वजह से जाम की समस्या बनी रहती है। हाईवे से सटा कस्बा होने के कारण इधर से गुजरने वाले राहगीरों को जाम की समस्या से जूझना पड़ता है।
नगर पालिका प्रशासन की ओर से इससे निजात निजात दिलाने और कस्बे के लोगों को सहूलियत के लिए पडरौना पर रोड पर क्लीन फूड स्ट्रीट हब बनाने का निर्णय लिया गया है। बाजार की अस्थाई दुकानों को स्थाई जगह मिलेगी। करीब 60 लाख रुपये पालिका की ओर से खर्च किया जाएगा।
नगरपालिका परिषद कुशीनगर के पडरौना मार्ग के किनारे बनेगा फूड स्ट्रीट हब (क्योओस्क) निर्माण कराएगी। इससे नगर के छोटे दुकानों और खोमचे वाले को भी स्थाई जमीन दुकान लगाने के लिए मिलेगा। कस्बे के देवरिया रोड, सपहा रोड तहसील रोड पर प्रतिदिन जाम लगता है। राहगीरों को जाम से जूझना पड़ता है। इसके लिए ट्रैफिक पुलिस के अलावा अतिरिक्त होमगार्डों की ड्यूटी भी लगाई जाती है।
विज्ञापन
जाम से निजात दिलाने के लिए पूर्व में भी नगरपालिका की ओर से कई बार योजना बनाई गई थी, लेकिन सफल नहीं हुई। इस पर नगर पालिका पशासन सड़क के किनारे लगने वाले अस्थायी दुकानों को हटाने का निर्णय लिया है।
इन दुकानों को पडरौना रोड के किनारे एक जगह क्लीन फूड हब बनाकर सुविधाओं से लैस किया जाएगा। इससे नगर सुंदरता बढ़ेगी वहीं कस्बे के लोगों को लजीज व्यंजन के लिए एक जगह सभी चीजें उपलब्ध होंगी। जल्द ही क्लीन फूड स्ट्रीट हब का निर्माण शुरू होगा। टेंडर प्रक्रिया पूरी हो गई है। इससे कस्बे के छोटे व्यवसायों को रोजगार का अवसर मिलेगा। ईओ अंकिता शुक्ला ने कहा कि नगर को सुंदर बनाने और एक स्थान पर सभी छोटे दुकानदारों को व्यवस्थित तरीके से सुविधाओं से लैस करके दुकानें लगाने लिए क्लीन फूड हब स्ट्रीट का निर्माण कराया जाना है। यहां एक जगह अभी फास्ट फूड, फल और सब्जी की दुकानें व्यवस्थित तरीके से लगाई जाएंगी। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।