फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Food Safety Department team for the three samples

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने तीन नमूने लिए

Wed, 27 Apr 2016 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कुशीनगर
अमर उजाला ब्यूरो कुशीनगर Updated Wed, 27 Apr 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने मंगलवार को जनपद में चार स्थानों पर खाद्य सामग्रियों की जांच की तथा नमूने लिए।
विज्ञापन


खराब दशा में मिली मिठाइयों को नष्ट करा दिया। अभिहीत अधिकारी रामअवतार सिंह यादव के निर्देश पर मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आरके दीक्षित, खाद्य सुरक्षा अधिकारी सच्चिदानंद गुप्ता, दुर्गेश कुमार, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी एसके सिंह और खाद्य सहायक आरडी यादव ने मंगलवार को सबसे पहले खिरकिया की मिष्ठान की एक दुकान की जांच किया। वहां काजू की बरफी का नमूना लिया तथा खराब दशा में मिली 15 किलोग्राम छेने की मिठाई को नष्ट करा दिया।  


इस टीम ने पडरौना रेलवे स्टेशन के निकट स्थित बिना लाइसेंस की एक दुकान खोए का नमूना लिया और खराब बरफी नष्ट कराई। गुरवलिया बाजार में मसूर की दाल का नमूना लिया तो सिधुआं बाजार की एक दुकान से कोल्ड ड्रिंक के एक दुकानदार से बिल-बाउचर कार्यालय पहुंचाने के लिए कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed