फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Food department team collected samples of pasties and cakes

Kushinagar News: खाद्य विभाग की टीम ने एकत्र किए पेस्टी और केक के नमूने

Sun, 24 Dec 2023 01:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 24 Dec 2023 01:20 AM IST
विज्ञापन
Food department team collected samples of pasties and cakes
पडरौना। क्रिसमस पर्व को लेकर शुक्रवार को खाद्य विभाग की टीम ने अभियान चलाया। टीम ने दो दुकानों से केक और दो दुकानों से पेस्टी के नमूने एकत्र कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त (खाद्य)-द्वितीय प्रदीप कुमार राय ने बताया कि क्रिसमस के त्योहार पर लोगों को सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए विभाग की तरफ से टीम गठित कर जांच की जा रही है। इसके तहत शुक्रवार को मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अंजनी कुमार श्रीवास्तव की अगुवाई में पडरौना, कसया, कप्तानगंज और तकुहीराज में खाद्य पदार्थों की दुकान की जांच की गई। इसमें पडरौना के श्री बुढिया माई बेकर्स से पेस्टी, कसया के चंद्रशेखर गुप्ता की दुकान से केक, कप्तानगंज के श्रीअमित स्वराज केक एंड बेकर्स सेंटर से केक और तमकुहीराज के बड़हरा चौराहा स्थित माॅडर्न बेकरी से क्रीम का नमूना एकत्र किया गया है। एकत्र इन नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट मिलने के बाद संबंधित के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज कुमार कन्नौजिया, पवन कुमार गोंड, योगेश कुमार राय, सच्चिदानंद गुप्ता, मनोज कुमार श्रीवास्ताव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed