फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Food and locker facilities will be available in the night shelters

रैन बसेरा में मिलेगा भोजन और लॉकर की सुविधा

Mon, 30 Nov 2020 11:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 30 Nov 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Food and locker facilities will be available in the night shelters
रैन बसेरा में मिलेगा भोजन और लॉकर की सुविधा
विज्ञापन

पडरौना। सर्द रातों में पडरौना नगर में साधन के अभाव में फंसे राहगीरों के लिए अच्छी खबर है। नगर पालिका की तरफ से ऐसे लोगों के लिए रैन बसेरा में रहने के अलावा नि:शुल्क भोजन और सामान की सुरक्षा के लिए लॉकर (बक्सा) की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा सुरक्षाकर्मियों की भी ड्यूटी रहेगी। जिससे कि रात में यहां रहने वालों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो। बढ़ती ठंड को देखते हुए नगर पालिका प्रशासन की तरफ से यह व्यवस्था लागू भी कर दी गई है।

जिला मुख्यालय होने के नाते जिले के अन्य शहरों के अलावा दूर दराज से गांव के लोग आते रहते हैं। इसके अलावा अन्य बड़े शहरों से भी लोग आते-जाते रहते हैं। शाम सात बजे के बाद ग्रामीण क्षेत्र के लिए कोई साधन नहीं मिलने से यात्रियों को दिक्कत होती है। शासन के निर्देश पर शहर के रोडवेज बस स्टेशन और सुभाष चौक स्थित पुलिस चौकी के पास दो रैन बसेरा बनाया गया है। यहां कोई भी रात के समय ठहर सकता है। इन दोनों रैन बसेरा में रात गुजारने वाले लोगों के लिए नगर पालिका प्रशासन की तरफ से बेड व भोजन की व्यवस्था के साथ उनके सामान की सुरक्षा के लिए लॉकर की व्यवस्था की गई है। रैन बसेरा में रूकने वाला यात्री इस लॉकर में अपना सामान रखकर निश्चिंत सो सकते हैं। रैन बसेरा में रुकने वाले यात्रियों और सामान की सुरक्षा के लिए सुरक्षाकर्मियों की भी ड्यूटी लगाई गई है। नगर पालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल ने कहा कि शहर में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की सुरक्षा और उनके सुविधाओं का ख्याल रखना नगर पालिका प्रशासन की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed