फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Fog havoc: Bike collides with truck parked on the roadside, two youths die

कोहरे का कहर : सड़क किनारे खड़े ट्रक में टकराई बाइक, दो युवकों की मौत

Thu, 25 Jan 2024 04:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 25 Jan 2024 04:40 AM IST
विज्ञापन
Fog havoc: Bike collides with truck parked on the roadside, two youths die
कसया। एनएच-28 पर धुरिया मोड़ के पास बुधवार को सड़क पर खड़े ट्रक से बाइक टकरा गई। बाइक पर सवार दोनों युवकों की मौत हो गई। हादसे की वजह घना कोहरा बताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दुर्घटना के बाद पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। युवकों की मौत की खबर मिलते ही घर वालों में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन

कसया थाना क्षेत्र के गुरमिया अक्षयवर टोला निवासी कुलदीप उर्फ भोलू (20) और कोल्हुआ गांव निवासी संदीप (20) सुबह 11 बजे बाइक से किसी काम से कसया के लिए निकले थे। अभी एनएच-28 के सर्विस लेन पर धुरिया मोड़ के पास पहुंचे थे कि घना कोहरा होने की वजह से खड़े ट्रक में पीछे से बाइक टकरा गई और सिर में गंभीर चोट लगने से युवकों की मौके पर मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक सवार युवक हेलमेट लगाए होते तो शायद उनकी जान बच जाती। कुलदीप कक्षा आठ का छात्र था। घर की माली हालत ठीक नहीं होने के कारण वह एक दुकान पर काम करता था। धुरिया मोड़ पर अपनी मां के साथ किराए के मकान में रहता था। एसआई रत्नेश मौर्य ने बताया कि दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed