फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Fog has knocked, be careful

Kushinagar News: कोहरे ने दी दस्तक, बरतें सावधानी

Sun, 03 Dec 2023 12:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 03 Dec 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
Fog has knocked, be careful
पडरौना नगर में कोहरा की वजह से लाइट व डीपर जलाकर चलते चालक।
पडरौना। कोहरे के साथ तापमान में गिरावट शुरू हो गई है। इससे ठंड भी बढ़ने लगी है। वहीं कोहरे की वजह से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम सर्द हो रहा है, सुबह की शुरुआत कोहरे से हो रही है। रात में ओस गिरने से ठंडक बढऩे लगी है। कोहरे की वजह से सुबह और रात के समय सफर करने वाले वाहन चालकों की परेशानियां भी बढ़ गई हैं। फिलहाल ये परेशानी और ज्यादा बढ़ेगी। खासतौर पर इस दौरान बच्चों और बुजुर्गों का खास ख्याल रखना होगा।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले दिनों में तापमान और गिरेगा। सुबह और शाम के अलावा दिन में भी ठंडक का अहसास होने लगा है। ऐसे हालात में बच्चों के साथ ही उन मरीजों को भी सावधानी बरतने की जरूरत है, जो अस्थमा से पीडि़त हैं। जिला अस्पताल की ओपीडी और इमरजेंसी में पिछले दिनों से 20 फीसद ज्यादा मरीज पहुंच रहे हैं। सरगटिया स्थित कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक श्रुति वी सिंह ने बताया कि शनिवार को मौसम का अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। दिन और रात के तापमान में लगातार गिरावट आ रही है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आने वाले दिनों में दिन और रात के तापमान में अंतर काफी कम रहेगा। इससे सर्दी और गलन काफी ज्यादा होगी।
विज्ञापन

पुरूष एवं नेत्र चिकित्सालय के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. संजीव सुमन ने बताया कि इस मौसम में सुबह व शाम में अचानक ठंड बढ़ जाती है, लेकिन दोपहर के तापमान गरम होता है। ऐसे बदलते मौसम में रात हो या दिन पंखा एकदम नहीं चलाएं। इस तरह के मौसम में बच्चों को गर्म कपड़े पहनाएं। अगर थोड़ी सी तबीयत में बदलाव दिखे तो हल्का गरम पानी पीने को दें। इससे भी अगर हालात नहीं सुधरे तो चिकित्सक की सलाह लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed