फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Flying squad team keeps a close watch...one crore cash recovered so far

Kushinagar News: उड़न दस्ता टीम की पैनी नजर.. अब तक एक करोड़ नकदी बरामद

Sun, 26 May 2024 02:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 26 May 2024 02:28 AM IST
विज्ञापन
Flying squad team keeps a close watch...one crore cash recovered so far
महराजगंज। लोकसभा चुनाव को देखते हुए उड़न दस्ता टीम 24 घंटे सतर्क है। टीम ने करीब एक करोड़ की बरामदगी की है। जरूरी प्रपत्रों के अभाव में रकम को जप्त कर लिया गया। जिले में टीम शिफ्टवार ड्यूटी कर रही है। खासकर रात में अधिक जांच की जा रही है। 30 टीमें जिले में अलग-अलग स्थानों पर तैनात हैं।
विज्ञापन

बीते 10 मई की बात करें तो ठूठीबारी थाना क्षेत्र के ग्राम ठूठीबारी मर्चहवा रोड से एफएसटी टीम ने एक युवक को पकड़ा था। झोले से 21 लाख नेपाली रुपया बरामद हुआ था। युवक रकम लेकर भारतीय क्षेत्र में आया था। टीम ने जरूरी प्रपत्र मांगा, लेकिन वह दिखा नहीं सका। इसी तरह से टीम रकम की जांच करने के लिए अगल-अलग स्थानों पर तैनात है। हाईवे से लेकर लिंक मार्ग पर भी टीम जांच कर रही है। चुनाव को देखते हुए टीम 24 घंटे जांच कर रही है। बाॅर्डर एरिया टीम विशेष निगरानी कर रही है। लोकसभा चुनाव की घोषणा होने के बाद से ही पुलिस जिले में आदर्श आचार संहिता के अनुपालन के लिए अवैध सामग्रियों की रोकथाम के लिए लगातार सर्च अभियान चला रही है।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी डॉ. पंकज कुमार वर्मा ने बताया कि अब तक करीब एक करोड़ की बरामदगी हो चुकी है। टीमें निर्धारित रूट पर जांच कर रही है। इनके कार्याें की निगरानी समय-समय पर की जा रही है। जिले में आदर्श आचार संहिता का सख्ती से पालन कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------------

भारतीय व नेपाली मुद्रा की बरामदगी
- 16 अप्रैल को सशस्त्र सीमा बल 66 वीं वाहिनी के बीओपी डंडा हेड के जवानों ने गश्त के दौरान फरेंदी तिवारी गांव के पास से नेपाल निवासी विष्णु तेली के पास से 2 लाख नेपाली मुद्रा बरामद किया।
- 5 मई को एसएसटी टीम ने बरगदवा थाना क्षेत्र के पड़िया ताल के पास चेक पोस्ट से 6 लाख 16 हजार नेपाली मुद्रा के साथ एक व्यक्ति के पास से बरामद हुआ था।
-9 मई को एसएसटी टीम ने कुनसेरवा चौराहे के पास चार पहिया वाहन से 441800 भारतीय रुपए भैरहवा निवासी इरफान के पास से बरामद हुआ था।
- 10 मई सशस्त्र सीमा बल 66 वीं वाहिनी के बीओपी सुंडी के जवानों ने गश्त के दौरान नेपाल निवासी शैलेश धवल के पास से 1 लाख 9 हजार नेपाली मुद्रा बरामद हुआ था।
- 15 मई को एसएसटी टीम ने कुनसेरवा चौराहे पर गोरखपुर निवासी सूरज के पास से 1 लाख भारतीय मुद्रा बरामद किया था।
- 16 मई को एसएसटी टीम ने कुनसेरवा चौराहे से चार पहिया वाहन से 1 लाख 84 हजार 500 भारतीय मुद्रा बरामद किया था।
- 17 मई को शेख फंरेदा गांव के पास सोनौली निवासी कौशल गिरी के पास 3 लाख 20 हजार नेपाली रुपया बरामद किया था।
- 22 मई की देर शाम बाइक सवार दो युवकों के पास 12 लाख नेपाली रुपया बरामद किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed