फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Fluctuation in water level of Gandak, cut and two dam hits target

Kushinagar News: गंडक के जलस्तर में उतार-चढ़ाव, कट एंड टू बांध का ठोकर निशाने पर

Wed, 14 Aug 2024 03:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 14 Aug 2024 03:15 AM IST
विज्ञापन
Fluctuation in water level of Gandak, cut and two dam hits target
तमकुहीरोड। बड़ी गंडक नदी के डिस्चार्ज में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। इससे नदी ने मंगलवार को विरवट कोन्हवलिया में कट एंड टू बांध के पास ठोकर को निशाने पर ले लिया है। ठोकर पर कटान का खतरा मंडराने लगा है। यदि यह ठोकर कटान की भेंट चढ़ता है तो नदी सीधे बंधे से टकराने लगेगी। गांव के लोगों का कहना है कि ठोकर निगलने के बाद गंडक बांध से टकराते हुए तबाही मचा सकती है। वहीं, संभावित खतरे को भांपते हुए बाढ़ खंड के अभियंताओं ने बचाव कार्य को युद्ध स्तर पर कराना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

गंडक नदी के जलस्तर में लगातार उतार-चढ़ाव बने रहने से नरवाजोत से लगायत अहिरौलीदान तक के अधिकांश ठोकरों व तटबंधों पर कटान का खतरा बना हुआ है। सबसे ज्यादा खराब स्थिति विरवट कोन्हवलिया में ठोकर नंबर चार (कट एंड टू बांध) की बनी हुई है, जहां पिछले चार-पांच दिनों से नदी का भारी दबाव बना हुआ है। ठोकर को सुरक्षित बनाना बाढ़ खंड के अभियंताओं के लिए चुनौती बन गई है। हालांकि, विभाग ने यहां दिन-रात एक करके बोल्डर की डंपिंग करा कटान को रोकने की कोशिश की है।
विज्ञापन

बावजूद इसके ठोकर के अप व डाउन स्ट्रीम में नदी तबाही मचाने को आतुर दिख रही है। हमेशा धारा बदलने के लिए जानी जाने वाली गंडक नदी कब और किधर मुड़कर कटान शुरू कर देगी, इसका अंदाजा लगाना भी मुश्किल होता है। यही कारण है कि पहले जिस स्थान पर नदी कटान कर रही थी, अब उससे हटकर एक पुराने ठोकर को मंगलवार से निशाने पर ले लिया है। इससे अब उस ठोकर पर कटान का खतरा मंडराने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव के लोगों का कहना है कि जिस हिसाब से ठोकर के पास नदी बैक रोलिंग कर रही है, वह ठोकर व बांध की सुरक्षा के लिए खतरनाक है। यदि समय रहते इस ठोकर को मजबूत नहीं किया गया तो कभी भी नदी कटान शुरू कर देगी। इससे बांध की सुरक्षा भी खतरे में पड़ जाएगी। बाढ़ खंड के एसडीओ रमेश यादव, जेई चंद्रप्रकाश, जेई रमेशधर दुबे, जेई सुनील यादव, जेई विनोद शर्मा, जेई रामचंद्र प्रसाद आदि कटान रोकने की तैयारियों में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed