फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   flood situation in kushinagar

एक जगह रुकी तो दूसरी जगह शुरू हो गई कटान

Sat, 28 Sep 2019 11:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Sep 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
flood situation in kushinagar
अमवाखास गांव में कटान स्थल पर बचाव कार्य जारी। - फोटो : KUSHINAGAR
एक जगह रुकी तो दूसरी जगह शुरू हो गई कटान
विज्ञापन

अमवाखास तटबंध पर लक्ष्मीपुर गांव के सामने गंडक नदी कर रही कटान
शुक्रवार की सुबह बांध के कटे पांच मीटर हिस्से के बगल में बना सपोर्ट बांध
अमर उजाला ब्यूरो
दुदही/बरवापट्टी। गंडक नदी लक्ष्मीपुर गांव के सामने अमवाखास तटबंध पर जगह बदल बदलकर कटान कर रही है। शुक्रवार की सुबह जिस स्थान पर नदी कटान कर रही थी, वहां बचाव कार्य तेज हुआ तो दूसरी जगह कटान होने लगा। बोल्डर और जिओ बैग की मदद से कटान रोकने का प्रयास किया जा रहा है। जिला प्रशासन भी आपदा से निपटने के लिए पूरी तैयारी में है।
गंडक नदी लक्ष्मीपुर गांव के सामने एक पखवारे से कटान कर रही है। बीते शुक्रवार को गंडक नदी की तेज रफ्तार ने पांच मीटर चौड़ाई में बंधे को काट दिया। बचाव के लिए कट रहे बांध के ठीक बगल में नया बांध बनाया गया। शुक्रवार की देर रात तक कार्य कराकर बांध को सुरक्षित किया गया तो नदी ने रुख बदला और वहां से थोड़ी दूर आगे कटान शुरू हो गया। तेजी से हो रहे कटान को देखते हुए लोग अभी भी सहमे हुए हैं। मौके पर तमकुहीराज के एसडीएम अरविंद कुमार व बाढ़ खंड के अधिकारी कैंप कर रहे हैं। कटान रोकने के लिए जिओ बैग का बेस बनाकर बोल्डर पीचिंग की जा रही है।
विज्ञापन

प्रशासन ने आपदा से निपटने के लिए अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। एसडीआरएफ की टीम प्राथमिक विद्यालय और एनडीआरएफ की टीम चंद्रिका प्रसाद महाविद्यालय खानगी में पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खड्डा विधायक ने किया निरीक्षण
बरवापट्टी। खड्डा विधायक जटाशंकर त्रिपाठी शनिवार को अमवाखास तटबंध पर लक्ष्मीपुर गांव के सामने हो रहे कटान को देखा। विधायक ने बाढ़ खंड के अधिकारियों के अलावा एसडीएम से भी वार्ता कर बचाव कार्य की जानकारी ली। इसके अलावा देवरिया के सांसद रमापति राम त्रिपाठी के प्रतिनिधि के तौर पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख विजय कुमार राय भी बंधे पर पूरे दिन मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि कटान के लिए बाढ़ खंड के अफसरों की लापरवाही सामने आ रही है। सांसद के जरिए यह बात मुख्यमंत्री तक पहुंचाई जाएगी। इस दौरान बलवंत सिंह, राजू श्रीवास्तव, नरेश पटेल, मुन्ना मिश्रा अनूप राय आदि मौजूद रहे।

एंबुलेंस के साथ स्वास्थ्य टीम मुस्तैद
दुदही/बरवापट्टी। कटान स्थल के पास शुक्रवार की रात में ही स्वास्थ्य टीम पहुंच गई थी। शनिवार को सुबह आठ बजे से स्वास्थ्य शिविर भी लगाया गया। शिविर एवं बंधे पर एक-एक एंबुलेंस लगाई गई है। प्राथमिक विद्यालय रामपुर बरहन खानगी, चंद्रिका प्रसाद महाविद्यालय एवं लक्ष्मीपुर गांव में बंधे के समीप भी स्वास्थ्य कैंप लगा है। इस दौरान डॉ एके पांडेय, डॉ नितिन कुमार, मनोज राय, जन्मेजय सिंह, रमेश प्रसाद, रामप्रताप सिंह समेत कई एएनएम, आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed