फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Flood protection works at the AP and Narvajot dams have been approved.

Kushinagar News: एपी और नरवाजोत बांध पर होंगे बाढ़ बचाव कार्य की मंजूरी

Mon, 16 Mar 2026 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 16 Mar 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Flood protection works at the AP and Narvajot dams have been approved.
नरवाजोत में किमी 1.700 की जर्जर बांध।संवाद
तमकुहीरोड। एपी बांध और नरवाजोत बांध पर शासन की ओर से तीन परियोजनाओं की स्वीकृति मिली है। इन परियोजनाओं के तहत 32.71 करोड़ रुपये से बांध सुरक्षात्मक कार्य कराए जाएंगे। इससे क्षेत्र के लोगों में खुशी है। उनका कहना है कि इस कार्य के पूरा होने से बांध को मजबूती मिलेगी और कटान की समस्या से निजात मिलेगी।
विज्ञापन

बाढ़ खंड सेवरही के जेई रमेशधर दुबे ने बताया कि पहली परियोजना के तहत 11 करोड़ 32 लाख 13 हजार की लागत से नरवाजोत बांध पर किमी 1.700 स्थित स्पर के नोज भाग के साथ ट्रांजिट एप्रन और किमी 1.950 से किमी 2.100 के बीच रिवेटमेंट पुनर्स्थापना कार्य कराए जाएंगे। किमी 0.000 से किमी 0.100 के बीच रिवेटमेंट और तीन पंक्ति में परक्यूपाइन का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन

बाढ़ खंड के जेई सुनील कुमार यादव ने बताया कि दूसरी परियोजना में 11 करोड़ 66 लाख 12 हजार की लागत से नरवाजोत बांध के किमी 0.525 से किमी 0.825 के बीच और किमी 0.825 से किमी 1.000 के बीच रिवेटमेंट पुनर्स्थापना कार्य के साथ किमी 0.525 से किमी 1.000 के बीच तीन पंक्ति में परक्यूपाइन का निर्माण कराया जाएगा। बाढ़ खंड के जेई विनोद शर्मा ने बताया कि तीसरी परियोजना के तहत 9 करोड़ 72 लाख 91 हजार की लागत से एपी बांध के जवही दयाल में किमी 3.500 से किमी 4.000 के बीच रिवेटमेंट पुनर्स्थापना एवं तीन पंक्ति में परक्यूपाइन का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

परियोजनाओं की मंजूरी की जानकारी होने पर क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य शर्मा यादव, मथुरा सिंह, प्रभुनाथ यादव, रामप्रसाद सिंह, बुटाई निषाद, बृजकिशोर साहनी, कृष्णा निषाद आदि ने कहा कि दो-तीन साल से नरवाजोत बांध गंडक नदी के निशाने पर रहा है। इससे बांध को काफी क्षति पहुंची है। यही हाल जवही दयाल में एपी बांध का रहा है। इन तीनों परियोजनाओं के पूरा होने से बांध के इस हिस्से को मजबूती मिलेगी और कटान की समस्या से निजात मिलेगी। इस संबंध में बाढ़ खंड तृतीय सेवरही के एसडीओ दीपरतन सिंह का कहना है कि तीन परियोजनाओं की स्वीकृति मिली है। टेंडर की प्रक्रिया पूरी होने के बाद तीनों परियोजनाओं का कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed