फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Flight may start on October 20

अगले माह कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान शुरू होने की संभावना

Tue, 28 Sep 2021 10:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Sep 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
Flight may start on October 20
20 अक्तूबर को शुरू हो सकती है उड़ान
विज्ञापन

कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहली उड़ान श्रीलंका से होने की संभावना
श्रीलंका से आने वाले हैं 125 डेलीगेट्स, करेंगे बुद्ध महापरिनिर्वाण मंदिर में पूजा
एयरपोर्ट के उद्घाटन को लेकर बनाया जा रहा है प्लान, तैयारी में जुटा प्रशासन
राकेश कुमार गौंड़
कुशीनगर। वह दिन अब ज्यादा दूर नहीं, जिसका कुशीनगर जिले के प्रत्येक नागरिक को बेसब्री से इंतजार था। अगर सब कुछ ठीक रहा तो बहुप्रतीक्षित अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से उड़ान का सपना अगले महीने साकार हो सकता है। क्योंकि अक्तूबर में इस एयरपोर्ट का भव्य उद्घाटन और उड़ान शुरू होने की पूरी संभावना जताई जा रही है। पहली उड़ान श्रीलंका से होने के संकेत मिल रहे हैं। उस विमान से 20 अक्तूबर को कुशीनगर के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर श्रीलंका के 125 डेलीगेट्स इस एयरपोर्ट पर उतरेंगे, जो एयरपोर्ट का मुआयना करने के बाद कुशीनगर स्थित भगवान बुद्ध की महापरिनिर्वाण में भगवान बुद्ध की पूजा करेंगे। उसके बाद बुद्ध नगरी का भ्रमण करेंगे और बनारस चले जाएंगे। कुशीनगर के अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से उड़ान को लेकर सरगर्मी बढ़ गई है। मंगलवार को इसे लेकर एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के उच्चाधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट के एनआईसी में इसे लेकर मंथन हुआ। उसमें उड़ान की तैयारी मुकम्मल रखने के निर्देश दिए गए। यहां बता दें कि कुशीनगर के इंटरनेशनल एयरपोर्ट से कस्टम इंवेस्टीगेशन से जुड़े सभी कार्य हो सकेंगे, जो एयरपोर्ट से उड़ान शुरू करने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। इसके अलावा नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने 18 महीने के लिए और बढ़ा दिया था। लाइसेंस की वैधता तिथि अब 21 फरवरी 2023 तक हो गई है। क्योंकि पूर्व में इस हवाई अड्डे को मिला लाइसेंस 21 अगस्त 2021 को खत्म हो गया था। इस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को लेकर डीजीसीए ने सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण को उड़ान शुरू कराने के लिए लाइसेंस जारी किया था। संवाद
कुशीनगर एयरपोर्ट की खासियत
इसे प्रदेश के तीसरे अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का लाइसेंस प्राप्त है। इसके साथ ही यह प्रदेश का सबसे बड़ा रनवे वाला हवाई अड्डा है। बताया जा रहा है कि अब इस एयरपोर्ट से उड़ान के लिए सरकार को सिर्फ निर्णय लेना ही बाकी है। यहां प्रदेश का सबसे बड़ा रनवे है। 21 किलोमीटर की लंबाई में इसके चारों तरफ से बाउंड्रीवाल है।
विज्ञापन

कुशीनगर एयरपोर्ट से उड़ान की सभी तैयारी पहले ही पूरी कर ली गई हैं। 20 अक्तूबर को पहली उड़ान होने की संभावना है। ऐसे संकेत मिल रहे हैं कि उसी दिन कुशीनगर एयरपोर्ट पर श्रीलंका के 125 डेलीगेट्स विमान से आने वाले हैं। वह एयरपोर्ट पर भ्रमण के बाद कुशीनगर के मुख्य महापरिनिर्वाण मंदिर जाएंगे। एयरपोर्ट के उद्घाटन की तैयारी को लेकर प्लान बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- पूर्ण बोरा, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम, हाटा
एयरपोर्ट के उद्घाटन की तैयारी पर हुई चर्चा
पडरौना। कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी के वीडियो कांफ्रेंसिंग हाल में मंगलवार को एयरपोर्ट अथारिटी ऑफ इंडिया के उच्चाधिकारियों के साथ बैठक हुई। इसमें कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के उद्घाटन के संबंध में चर्चा की गई। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के उच्चाधिकारियों ने कहा कि अक्तूबर में कुशीनगर एयरपोर्ट से अंतर्राष्ट्रीय उड़ान शुरू होने की संभावना है। इसलिए संबंधित अधिकारियों को एयरपोर्ट उद्घाटन से पूर्व सभी तैयारियां पूरी कर लेनी चाहिए। इसके बाद अधिकारियों ने एयरपोर्ट की सभी आधारभूत संरचनाओं की जांच कर उड़ान के लिए तैयारियों का जायजा लिया गया। डीएम एस. राजलिंगम ने आश्वस्त किया कि समय से पूर्व सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएंगी। इस दौरान एसपी सचिंद्र पटेल, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट पूर्ण बोरा, एडीएम विंध्यवासिनी राय, एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के उच्चाधिकारी, कसया के एसडीएम प्रमोद तिवारी, डीपीआरओ अभय यादव, जिला सूचना अधिकारी कृष्ण कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed