फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   flag hoisted

हर ओर लहराया तिरंगा, गूंजा राष्ट्रगान

Sun, 28 Jan 2018 12:13 AM IST
kushinagar
kushinagar Updated Sun, 28 Jan 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
flag hoisted
कल्‍चरल - फोटो : amarujala
पडरौना। गणतंत्र दिवस शुक्रवार को जिले भर में तिरंगा लहराया गया। कलेक्ट्रेट में डीएम आंद्रा वामसी ने सुबह साढ़े आठ बजे ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रध्वज को सलामी दी। उन्होंने 14 मॉडल स्कूलों का भी लोकार्पण किया। पुलिस लाइंस में एसपी यमुना प्रसाद ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत हुई।   
विज्ञापन

विभिन्न विद्यालयों के  बच्चों की तरफ से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। उसके बाद बेहतर प्रस्तुति करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया। एसपी ने सराहनीय कार्य करने वाले थानेदारों एवं अन्य पुलिसकर्मियों को पुरस्कार देकर उनका हौसला बढ़ाया। नगरपालिका परिषद पडरौना की तरफ से जलकल में कार्यक्रम कर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों तथा देश के वीर सपूतों को याद किया गया। साथ ही नगर में भारत माता की मनोरम झांकी निकाली गई। 
विज्ञापन

डीएम आंद्रा वामसी ने राष्ट्रगान के बाद गणतंत्र दिवस पर अपने विचार व्यक्त किए। 
पुलिस लाइंस में एसपी यमुना प्रसाद ने राष्ट्रध्वज फहराया। उसके बाद एसपी के साथ सभी पुलिसकर्मियों ने राष्ट्रगान गाते हुए तिरंगे को सलामी दी। एसपी ने बेहतर कार्य करने के  लिए एसओ कप्तानगंज श्यामलाल यादव, एसओ कसया गजेंद्र राय, महिला थाने की एसओ विभा पांडेय सहित महिला कांस्टेबल अंजली चौधरी, सबिता सरोज, महिला होमगार्ड गिरिजा देवी, स्वॉट टीम के एसआई जगमोहन राय, हेड कांस्टेबल मुबारक अली, कांस्टेबल रणजीत कुमार, पडरौना कोतवाली के रवींद्र नगर चौकी प्रभारी एके राय, तरयासुजान थाने की बहादुरपुर पुलिस चौकी के एसआई नंदा प्रसाद, पडरौना कोतवाली के एसआई यशवंत सिंह आदि को सम्मानित किया। इनके अलावा पर्यटन पुलिस के 15 जवानों, अभियोजन कार्य से जुड़े छह पुलिसकर्मियों, सामाजिक कार्यों और पुलिस का सहयोग करने वाले 21 लोगों को भी एसपी ने पुरस्कृत कर उत्साहवर्धन किया। इसी तरह विकास भवन में सीडीओ, पीडी राजेंद्र प्रसाद, सीएमएस डॉ. लालता प्रसाद, सीएमओ डॉ. अखिलेश कुमार, एआरटीओ आरके त्रिवेदी, बीएसए हेमंत राव, दूरसंचार केंद्र पर एसडीओ एसएच हाशमी, विद्युत वितरण खंड पडरौना पर एक्सईएन संजय कुमार यादव, पडरौना केन यूनियन में सचिव अब्दुल आजाद, डीसीओ कार्यालय पर डीसीओ वेदप्रकाश सिंह, जिला खाद्य विपणन कार्यालय पर डिप्टी आरएमओ निश्चल आनंद, जिला पंचायत कार्यालय पर अध्यक्ष हरीश कुमार राणा, पडरौना नगरपालिका परिषद में चेयरमैन विनय जायसवाल ने ध्वजारोहण किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed