फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   No swine flu test kits in medical college, demanded

Kushinagar News: मेडिकल कॉलेज में स्वाइन फ्लू जांच किट नहीं, की गई डिमांड

Thu, 03 Sep 2026 02:36 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
No swine flu test kits in medical college, demanded
पडरौना। मेडिकल कॉलेज में एच1एन1 (स्वाइन फ्लू) जांच की किट उपलब्ध नहीं है। ऐसे में संदिग्ध मरीजों की जांच नहीं हो पा रही है। कॉलेज प्रशासन ने जांच किट के लिए मांग पत्र भेजा है। मुख्यालय के निर्देश पर ओपीडी में पहुंच रहे संदिग्ध मरीजों की रोजाना सूची तैयार की जा रही है। इस सूची को मुख्यालय भेजा जा रहा है। वर्तमान में डेंगू सहित वायरल के गंभीर मरीजों के इलाज के लिए पुरानी बिल्डिंग में 10 बेड का आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है। वहां मरीजों को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज प्रशासन स्वाइन फ्लू को लेकर सतर्कता बरत रहा है। मेडिसिन, ईएनटी व पीडियाट्रिक्स विभाग में आने वाले संदिग्ध मरीजों का लक्षणों के आधार पर डेटा तैयार किया जा रहा है। इन विभागों की तरफ से तैयार रिपोर्ट शासन को भेजी जा रही है।
विज्ञापन

कोट:-
स्वाइन फ्लू की जांच किट के लिए मांग पत्र भेजा जा चुका है। जल्द आपूर्ति की उम्मीद है। संदिग्ध मरीजों पर लगातार नजर रखी जा रही है। जांच किट उपलब्ध होने के बाद जांच शुरू कर दी जाएगी। फ्लू के इलाज से जुड़ी दवाएं पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। मौजूद संसाधनों से मरीजों का बेहतर इलाज किया जा रहा है। -डॉ. दिलीप कुमार, सीएमएस, मेडिकल कॉलेज, कुशीगनर
विज्ञापन
विज्ञापन

0
मेडिसिन विभाग में रोजाना पहुंच रहे 15 से 20 संदिग्ध मरीज
मुख्यालय के निर्देश पर स्वाइन फ्लू के संदिग्ध लक्षण वाले मरीजों के तैयार हो रहे डाटा में मेडिसिन विभाग में रोजाना 15 से 20 मरीज पहुंचे रहे हैं। इन लक्षणों वाले कुछ मरीज ईएनटी व पीडियाट्रिक्स विभाग में भी पहुंच रहे हैं। जांच किट नहीं होने से पुष्टि नहीं हो पा रही है। डाॅक्टर के मुताबिक, कुछ हद तक लक्षण स्वाइन फ्लू के ही दिख रहे हैं। मेडिसिन विभाग के वरिष्ठ डाक्टर उपेंद्र चौधरी ने बताया कि स्वाइन फ्लू के लक्षणों में नाक का बहना, खांसी, बुखार, छींक आना और गले में खराश शामिल है। ऐसे लक्षण वाले मरीजों को जरूरी सलाह दी जा रही हैं। इनकी जांच भी कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर ही इलाज किया जा रहा है। सोमवार व मंगलवार को मिलाकर करीब 25 संदिग्ध मरीज आए। जिनमें स्वाइन फ्लू जैसे लक्षण थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed