फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Five year old lost girl reaches home with the help of an organization

Kushinagar News: पांच साल की भटकी बच्ची संस्था की मदद से पहुंची घर

Thu, 29 Feb 2024 02:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 29 Feb 2024 02:49 AM IST
विज्ञापन
Five year old lost girl reaches home with the help of an organization
पिपरा बाजार। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के ढोरही गांव में एक बच्ची भटक कर पहुंच गई थी। बच्ची को प्रवासी मदद फाउंडेशन ने पांच घंटे में ढूंढ कर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के पिपरा बाजार निवासी पहलवान वर्मा की पोती शालिनी (5) मंगलवार की दोपहर में घर से भटक कर वहां से पांच किलोमीटर दूर ढोरही गांव पहुंच गई। वहां किसी पहचान के व्यक्ति को न देखकर वह रोने लगी। वहां से गुजर रहे ढ़ोरही गांव के राजेंद्र कुशवाहा ने रोने की वजह पूछी तो वह कुछ नहीं बता पाई। राजेंद्र ने गांव वालों से पहचान कराने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं होने पर उसको अपने घर ले आए। उधर, शालिनी की दादी ने प्रवासी मदद फाउंडेशन के कार्यकारिणी सदस्य राजू मद्देशिया से मिलकर बच्ची को ढूंढने का प्रयास किया। करीब पांच घंटे बाद बच्ची के बारे में पता चला। दादी गांव के लोगों के साथ ढोरही गांव पहुंचीं और शालिनी वहां सुरक्षित पाकर राजेंद्र कुशवाहा को धन्यवाद देते हुए बच्ची को साथ लेकर घर आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed