Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Five thousand students will receive tablets on the 20th.

Kushinagar News: 20 को पांच हजार विद्यार्थियों को मिलेगा टैबलेट

Fri, 20 Nov 2026 12:49 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Five thousand students will receive tablets on the 20th.
- 20 नवंबर को चंपा देवी पार्क में होगा वितरण कार्यक्रम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना के तहत जिले के पांच हजार मेधावी विद्यार्थियों को 20 नवंबर को टैबलेट वितरित किया जाएगा। इसके लिए गोरखपुर के रामगढ़ताल स्थित चंपा देवी पार्क में कार्यक्रम आयोजित होगा। विद्यार्थियों को कार्यक्रम स्थल तक पहुंचाने और वापस लाने के लिए 100 बसों की व्यवस्था की गई है।

टैबलेट वितरण की तैयारियों को लेकर डीआईओएस श्रवण कुमार गुप्ता ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने चयनित विद्यार्थियों की सूची, पात्रता और आवश्यक अभिलेखों के सत्यापन की समीक्षा की। संबंधित विद्यालयों को निर्देश दिया कि सभी औपचारिकताएं समय से पूरी कर लें, ताकि वितरण के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो।
विज्ञापन


डीआईओएस ने बताया कि योजना का उद्देश्य विद्यार्थियों को डिजिटल शिक्षा से जोड़ना और तकनीकी संसाधन उपलब्ध कराना है। टैबलेट मिलने से विद्यार्थियों को ऑनलाइन पढ़ाई और शैक्षिक सामग्री हासिल करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed