फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Five smugglers arrested with 45 animals loaded in DCM

Kushinagar News: डीसीएम में लदे 45 पशुओं के साथ पांच तस्कर गिरफ्तार

Tue, 19 Nov 2024 02:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 19 Nov 2024 02:34 AM IST
विज्ञापन
Five smugglers arrested with 45 animals loaded in DCM
पडरौना/कसया। पुलिस ने सोमवार को एनएच-28 के झुगवा कट के समीप मुखबिर की सूचना पर डीसीएम वाहन में क्रूरता पूर्वक लादकर वध के लिए ले जाए जा रहे 45 पशुओं के साथ पांच तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, तस्कर हिमाचल प्रदेश और मेरठ के हैं।
विज्ञापन

हाईवे के रास्ते पशु तस्करी का खेल रुकने का नाम नहीं ले रहा है। मुखबिर से सूचना मिली कि तस्कर भैंस को वध के लिए लेकर जा रहे हैं। सक्रिय हुई पुलिस ने हाईवे पर वाहन चेकिंग शुरू कर दी। इस दौरान करीब साढ़े आठ बजे गुजर रहे डीसीएम वाहन को रोककर देखा तो उसमें 12 भैंस और भैंस के 33 बच्चे मिले। पुलिस ने पांच तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का दावा है कि गिरफ्तार आरोपी अंतरराज्यीय पशु तस्कर हैं।
विज्ञापन

पुलिस ने तस्करों की पहचान आसिफ निवासी मड़ीयाही थाना सरधाना जनपद मेरठ, मोहम्मद फिरोज निवासी ब्रह्मपुरा मेहदी हसन चौक थाना ब्रह्मपुरा जनपद मुजफ्फरपुर बिहार, मोहम्मद इकबाल निवासी कमरूद्दीन नगर थाना सरधाना मेरठ, ओंकार निवासी कुंडलू थाना नालागढ़ जनपद सोलन हिमाचल प्रदेश, विशाल पुत्र देशराज निवासी छम्बभुजास थाना स्वारघाट जनपद बिलासपुर हिमाचल प्रदेश के रूप में की है। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसएचओ गिरिजेश उपाध्याय, एसआई गौरव कुमार शुक्ल चौकी प्रभारी कुशीनगर, सुजीत कुमार पांडेय आदि मौजूद रहे।ी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed