फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Five pythons found in sugarcane field

Kushinagar News: गन्ने के खेत में मिले पांच अजगर

Thu, 25 Jan 2024 03:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 25 Jan 2024 03:50 AM IST
विज्ञापन
Five pythons found in sugarcane field
कप्तानगंज। थाना क्षेत्र के कारीतीन गांव में सड़क किनारे एक गन्ने के खेत में बुधवार को पांच अजगर मिले। इसकी खबर मिलते ही गांव वालों की भीड़ जुट गई। दो घंटे तक अजगर कौतूहल विषय रहा। गांव वालों की सूचना पर वन विभाग की टीम पहुंची और अजगर को कब्जे में लेकर मौन नाले में छोड़ दी। रेंजर अमित श्रीवास्तव ने बताया कि इस मौसम में इस प्रजाति के अजगर धूप सेंकने के लिए बाहर निकलते हैं।
विज्ञापन

--
अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से दो मजदूर घायल
पडरौना। तरयासुजान थाना क्षेत्र के गोपालपुर ओझवलिया गांव के पास बुधवार को ट्रैक्टर-ट्राली पलट गई। इसमें दो लोग दब गए। गांव वालों के प्रयास से ट्राली में दबे घायलों को निकाल सीएचसी पहुंचाया गया। बेदुपार एहमाली निवासी वकील साहनी गांव के ही गोविंद साहनी व वर्मा साहनी के साथ ट्रैक्टर ट्राली से ईंट लाने के लिए तमकुहीराज जा रहे थे। वे अभी सिसवा नाहर मार्ग पर गोपालपुर ओझवलिया गांव के पास पहुंचे थे कि ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। इसमें चालक वकील ने कूदकर अपनी जान बचाई, जबकि ट्रैक्टर पर सवार गोविंद व वर्मा साहनी दब गए। दोनों घायलों का सीएचसी तमकुहीराज में इलाज चल रहा है। इंस्पेक्टर आशुतोष सिंह ने बताया कि तेज रफ्तार होने के कारण ट्रैक्टर पलट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed