{"_id":"a0ccf69bf5b318d9f02cc3b98d05260b","slug":"five-people-charged-with-the-dowry-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच लोगों पर दहेज हत्या का केस दर्ज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच लोगों पर दहेज हत्या का केस दर्ज
अमर उजाला/कुशीनगर
Updated Tue, 17 Nov 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तुर्कपट्टी। नोनिया टोली गांव के पड़री टोले में एक विवाहिता की दहेज के लिए हत्या किए जाने के आरोप में पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
पड़री टोले में रविवार की शाम एक विवाहिता की मौत हो गई थी। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने रात में आनन-फानन में अंतिम संस्कार कर दिया।
पडरौना कोतवाली के कांटी गांव निवासी गोविंद चौहान ने अपनी बेटी प्रीती की शादी तुर्कपट्टी थानाक्षेत्र के नोनिया टोली गांव के पड़री टोले में पांच वर्ष पूर्व धर्मेंद्र चौहान पुत्र सिंहासन चौहान के साथ की थी।
पिता का आरोप है कि उनकी बेटी से ससुराल पक्ष के लोग 50 हजार रुपये की मांग कर रहे थे। मांग पूरी नहीं होने पर प्रताड़ित करने के साथ ही जान से मारने की धमकी भी देते थे। आरोप है कि रविवार को प्रीती की हत्या कर रात में ही अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विवाहिता के पिता की तरफ से सोमवार को पुलिस को दिए गए तहरीर के आधार पर पुलिस ने प्रीती के पति धर्मेंद्र, सास सुभागी, देवर गोविंद, भूलन और एक महिला रिश्तेदार कुसुम के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में एसओ अनिल कुमार दुबे ने बताया कि पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।