फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Five Panchayats doing excellent work will be rewarded

Kushinagar News: उत्कृष्ट कार्य करने वाली पांच पंचायतें होंगी पुरस्कृत

Sun, 08 Sep 2024 04:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 08 Sep 2024 04:50 AM IST
विज्ञापन
Five Panchayats doing excellent work will be rewarded
पडरौना। गांवों के विकास कार्यों में उत्कृष्ट कार्यों को करने वाली जिले की पांच ग्राम पंचायतों के प्रधानों को पुरस्कृत किया जाएगा। मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना में प्रधानों को एक सितंबर से आवेदन करने का मौका दिया गया है। हमारी पंचायत पोर्टल पर प्रधानों को नौ थीम पर अपने गांव के विकास का ब्योरा अपलोड करना है।
विज्ञापन




मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के अंतर्गत नौ थीम पर मूल्यांकन किया जाएगा। उत्कृष्ट काम करने वाले प्रधानों को एक सितंबर से ऑनलाइन आवेदन करना है। वित्तीय वर्ष में उत्कृष्ट कार्यों का स्व मूल्यांकन करके रिपोर्ट अपलोड करानी है। जनपद परफारमेंस असेसमेंट समिति 10 अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन को फ्रीज करेगी। जनपदीय समिति को जिले के सभी नौ ब्लॉकों से पांच ग्राम पंचायतों का चयन करके ऑनलाइन फ्रीज करना है। एक ब्लॉक की दो ग्राम पंचायतों का चयन नहीं किया जाएगा। दो बार मुख्यमंत्री पुरस्कार पाने वाली ग्राम पंचायतों का भी चयन नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन



0


15 जनवरी को मिलेगी पुरस्कार की राशि

आत्मनिर्भर बुनियादी ढांचा, महिला हितैषी, गरीबी मुक्त, स्वस्थ, बालमैत्री, स्वच्छ व हरित, पर्याप्त जलयुक्त एवं सामाजिक रूप से सुरक्षित रूप में गांवों को विकसित करने पर 10-10 अंक व सुशासन वाले गांव को 20 अंक दिए जाएंगे। जिला स्तरीय समिति को 25 अक्तूबर तक गांवों का चयन करना है। राज्य समिति को 25 नवंबर तक चयनित पांच ग्राम पंचायतों की रिपोर्ट भेजनी है। अभिलेखों के साथ 10 दिसंबर तक पांच ग्राम पंचायतों की रिपोर्ट संस्तुति करके फ्रिज की जाएगी। राज्य स्तरीय समिति को 25 दिसंबर तक शासन को रिपोर्ट भेजनी है। 15 जनवरी को पुरस्कार की धनराशि ग्राम पंचायतों के खातों में भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


0

मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार में नौ थीम का चयन किया गया है। इसमें उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रधानों से ऑनलाइन आवेदन मांगा गया है। -आलोक कुमार प्रियदर्शी, डीपीआरओ, कुशीनगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed