फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Five including two home guards injured in road accidents

Kushinagar News: सड़क हादसों में दो होमगार्डों समेत पांच घायल

Thu, 28 Aug 2025 01:35 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Aug 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
Five including two home guards injured in road accidents
नौतनवा/ठूठीबारी। भारत-नेपाल सीमा पर स्थित नौतनवा और ठूठीबारी में बुधवार को हुई अलग-अलग मार्ग दुर्घटनाओं में दो होमगार्डों समेत पांच लोग घायल हो गए, जिसमें सबकी हालत गंभीर बताई गई है।
विज्ञापन

नौतनवा कस्बे में मंगलवार की रात और बुधवार की सुबह हुई दो अलग-अलग मार्ग दुर्घटनाओं में ड्यूटी पर जा रहे दो होमगार्ड गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से एक होमगार्ड को प्राथमिक उपचार के बाद गोरखपुर रेफर कर दिया गया है। एसडीएम के निर्देश के बाद पुलिस मामले की जांच-पड़ताल एवं आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन

मंगलवार की रात करीब 10 बजे होमगार्ड महेंद्र प्रसाद निवासी शेख फरेंदा रात्रि ड्यूटी के लिए बाइक से जा रहे थे। अभी वह नौतनवा थाना गेट के बाहर पहुंचे ही थे कि सोनौली की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें जोरदार ठोकर मार दिया। होमगार्ड मारकंडेय यादव निवासी कोहरगड्डी बाइक से नौतनवा कस्बे में ड्यूटी के लिए आ रहे थे। अभी वह गांधी चौक के पास पहुंचे ही थे कि पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें ठोकर मार दिया। दोनों ही घटनाओं में होमगार्डों को गंभीर चोटें आईं। आनन-फानन में इलाज के लिए उन्हें अस्पतालों में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

होमगार्ड महेंद्र की हालत को गंभीर देखते हुए गोरखपुर में भर्ती कराया गया है। फिलहाल दोनों होमगार्डों का उपचार चल रहा है। घायल होमगार्ड मारकंडेय यादव ने एसडीएम को पत्र देकर घटना की जानकारी देते हुए कार्रवाई की मांग की।
एसडीएम नवीन प्रसाद ने बताया कि नौतनवा पुलिस को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव ने बताया कि घटना की जानकारी है। घायल होमगार्डों का उपचार चल रहा है। ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत लक्ष्मीपुर खुर्द एसएसबी सड़क पर बुधवार को दो बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों की पहचान दिनेश पासवान निवासी बुची, थाना धकधई नवलपरासी नेपाल और मजरूद्दीन और मसौवर निवासी लक्ष्मीपुर खुर्द थाना ठूठीबारी के रूप में हुई है। घायलों को सड़क से हटाकर किनारे कर हादसे की सूचना पुलिस को दी। कोतवाली प्रभारी योगेंद्र मिश्रा ने बताया कि घायलों को एम्बुलेंस के माध्यम से निचलौल सीएचसी में इलाज के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed