फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   five hut burnt

अलग-अलग घटनाओं में पांच झोपड़ियां जलीं

Wed, 22 Dec 2021 11:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
five hut burnt
अलग-अलग घटनाओं में पांच झोपड़ियां जलीं
विज्ञापन

- सिरसिया बुजुर्ग और शेरपुर बड़हरा में लगी आग
संवाद न्यूज एजेंसी
पकड़ियार बाजार/बनकटा बाजार। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में आग लगने से पांच झोपड़ियां जल गईं। इस आगलगी में घरों में रखा सारा सामान जलकर नष्ट हो गया।
नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के ग्राम सभा सिरसिया बुजुर्ग में आग लगने से चार लोगों की झोपड़ी जल गईं। बताया जा रहा है कि कतवारू ने पशुओं को मच्छर से बचाने के लिए अलाव जलाया था। इससे निकली चिनगारी से उनकी झोपड़ी में आग लग गई। अभी लोग कुछ समझ पाते, इससे पहले ही आग ने अगल-बगल के छोटेलाल, संवरू और प्रकाश पासवान की झोपड़ी को भी अपनी चपेट में ले लिया। शोर सुनकर पहुंचे लोगों ने तत्परता दिखाई और किसी तरह आग पर काबू पाया, लेकिन उसमें रखा साइकिल, बाइक, नकदी, आभूषण आदि जलकर नष्ट हो गया। इसके अलावा झोपड़ी में बंधी एक भैंस भी झुलस गई, जिसका इलाज कराया जा रहा है। उधर, बनकटा बाजार क्षेत्र के शेरपुर बड़हरा गांव की मुसहर बस्ती में मंगलवार रात करीब दस बजे एक झोपड़ी में आग लग गई। बताया जा रहा है कि इस गांव के अच्छेलाल राजभर की झोपड़ी में आग लगी। उस समय उनके परिवार के सभी लोग झोपड़ी में सो रहे थे। आग लगने की जानकारी होने पर परिवार को लोग किसी तरफ से बाहर निकले और शोर मचाया। गांव के लोगों ने किसी तरह आग बुझाया, तब तक कपड़ा, खाने पीने का सामान और नकदी जलकर नष्ट हो गया था। बुधवार सुबह पहुंचे लेखपाल रतन मंजरी ने आगलगी से हुए नुकसान का आकलन किया। उन्होंने आगलगी से हुई क्षति की रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेजने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed