फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Five animals were thrown into the canal

नहर के किनारे फेंके मिले पांच गोवंशीय पशु

Mon, 11 Nov 2019 11:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 Nov 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
Five animals were thrown into the canal
कुशीनगर में घायल गोवंशीय पशुओं का इलाज करते पशु अस्पताल की टीम। - फोटो : KUSHINAGAR
नहर के किनारे फेंके मिले पांच गोवंशीय पशु
विज्ञापन

पकड़ियार बाजार(कुशीनगर)। खैरटिया शीतलापुर में मुख्य पश्चिमी गंडक नहर के किनारे सोमवार को फेंके हुए पांच बछड़े मिले। दुर्बल और अस्वस्थ दिख रहे इन बछड़ों के फेेंके जाने की सूचना गांव में फैलते ही भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची कोटवा पशु अस्पताल की टीम बछड़ों को साथ लेकर चली गई।
गांव के लोगों का कहना था कि बछड़ों को तस्करों ने पकड़े जाने के डर से फेंका होगा। पशु चिकित्सा अधिकारी एसके सिंह का कहना है कि गोवंशीय पशुओं का इलाज कोटवा पशु अस्पताल में किया जा रहा है। दो की हालत मरणासन है। हालत सामान्य होते ही उन्हें पशु आश्रय केंद्र भेज दिया जाएगा। रविवार को खड्डा ब्लॉक के कोपजंगल में स्थित पशु आश्रय केंद्र में दो पशुओं की मौत हो गई थी। कुछ गोवंशीय बीमार भी बताए जा रहे थे। खड्डा के बीडीओ रमाकांत का कहना है कि लावारिस हालत में गोवंशीय पशुओं के फेंके जाने की सूचना पर वह कोपजंगल पशु आश्रय केंद्र गए थे। वहां गोवंशीय पशुओं की गणना कराई। मौके पर 115 गोवंशीय पशु मिले। रविवार की गणना में भी इतने ही थे।
विज्ञापन

‘पशु तस्करी का मामला लग रहा’
हियुवा के जिला प्रभारी डॉ. रामआधार राजभर का कहना हैं कि एक ही जगह पांच गोवंशीय पशुओं का मिलना इस थानाक्षेत्र में पशु तस्करी की तरफ इशारा कर रहा है। क्योंकि इस क्षेत्र में पशु तस्करी के मामले आए दिन सामने आते रहते हैं। इस मामले की जांच हियुवा की टीम अपने स्तर से कराएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed