{"_id":"65d79e575879357ea509daa7","slug":"fishermen-demonstrated-and-submitted-memorandum-to-dm-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-112977-2024-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: मछुआरों ने प्रदर्शन कर डीएम को ज्ञापन सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: मछुआरों ने प्रदर्शन कर डीएम को ज्ञापन सौंपा
Fri, 23 Feb 2024 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 23 Feb 2024 12:49 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। मत्स्य जीवी सहकारी समिति सिकटा से जुड़े मछुआ सदस्यों ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर डीएम को ज्ञापन सौंपा है। इसमें मछुआरों ने विभाग के उप सहायक मत्स्य निदेशक पर कार्य में लापरवाही व उदासीनता का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग की है।
मछुआ समुदाय के सदस्यों ने कहा कि समिति में बिना आम सहमति व प्रस्ताव किए ही एक व्यक्ति को सचिव नियुक्त कर दिया गया है। इसकी शिकायत करने पर जांच की गई व जांच में आरोप सही पाए जाने पर डीएम व सीडीओ के स्तर से उसकी नियुक्ति रद्द कर नई नियुक्ति करने का आदेश जारी किया गया। आदेश के छह माह बाद भी सहायक निदेशक और उप निदेशक गोरखपुर कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। मछुआ समुदाय के सदस्यों ने डीएम को बताया कि उनका उत्पीड़न किया जा रहा है। सदस्यों ने चेतावनी दी है कि यदि 25 फरवरी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई तो 26 फरवरी को कलक्ट्रेट पर अनशन किया जाएगा। इस दौरान नंदलाल निषाद, गोविंद निषाद, रोहतास निषाद, राजेंद्र निषाद, मैनेजर निषाद आदि मौजूद रहे।