फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Fisheries Development Minister offered chivar in the main Parinirvana temple

Kushinagar News: मत्स्य विकास मंत्री ने मुख्य परिनिर्वाण मंदिर में चढ़ाया चीवर

Sat, 29 Aug 2026 01:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 29 Aug 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Fisheries Development Minister offered chivar in the main Parinirvana temple
पकवाइनार। प्रदेश के मत्स्य विकास मंत्री डॉ. संजय निषाद ने शुक्रवार को परिवार के साथ मुख्य परिनिर्वाण मंदिर में पूजा-अर्चना की। महात्मा बुद्ध को चीवर अर्पित किया। विश्व कल्याण की कामना की।
विज्ञापन

मंदिर परिसर में उन्होंने भगवान बुद्ध के जीवन और उनके विचारों से जुड़े स्थलों की जानकारी ली। मुख्य मंदिर के पीछे स्थित पुरातात्विक अवशेषों को भी देखा। उन्होंने कहा कि भगवान बुद्ध ने अपने विचारों को वैज्ञानिक दृष्टिकोण दिया। उनके सिद्धांत मानवता, सत्य, अहिंसा और विवेक पर आधारित हैं। डॉ. भीमराव आंबेडकर ने बुद्ध के विचारों को संवैधानिक अधिकारों से जोड़कर समाज के वंचित वर्गों को अधिकार दिलाने का काम किया।इसके बाद मंत्री ने माथा कुंवर मंदिर में दर्शन-पूजन किया। धातु वितरण केंद्र का भ्रमण कर वहां की जानकारी ली। बाद में हिरण्यवती नदी के किनारे स्थित रामाभार स्तूप पहुंचे और स्तूप की परिक्रमा की। डॉ. संजय निषाद ने कहा कि वर्तमान समय में भी भगवान बुद्ध के विचार पूरी तरह प्रासंगिक हैं। नके विचार सत्य और अहिंसा का संदेश देते हैं। दुनिया में शांति स्थापित करने के लिए आज भी भगवान बुद्ध के सिद्धांत महत्वपूर्ण हैं।
विज्ञापन

इस दौरान सांसद प्रवीन कुमार निषाद, भंते यशपाल, भंते उपाली, तमकुही ब्लॉक प्रमुख वशिष्ठ कुमार राय, डॉ. अमित कुमार निषाद, विजेंद्र कुमार सिंह, रविन्द्र निषाद आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed