फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   First wife slit her husband s throat and killed him following a dispute

पति को मार डाला!: पहली पत्नी ने इस बात से खफा होकर रेता गला, सौतन पर भी किए वार; छह बच्चों का पिता था ओमप्रकाश

Sat, 10 Oct 2026 01:03 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर Published by: Akash Dubey Updated Sat, 10 Oct 2026 01:03 PM IST
सार

जंगल चौरिया गांव में शनिवार सुबह 50 वर्षीय ओमप्रकाश राजभर की हत्या कर दी गई। धारदार हथियार से गला रेता गया। बीच-बचाव में ओमप्रकाश की दूसरी पत्नी भी घायल हुई हैं।

विज्ञापन
First wife slit her husband s throat and killed him following a dispute
पत्नी पर पति की हत्या का आरोप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के कुशीनगर जिले के पडरौना कोतवाली क्षेत्र के जंगल चौरिया गांव में शनिवार सुबह घरेलू विवाद के दौरान 50 वर्षीय ओमप्रकाश राजभर की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। पुलिस की अभी तक की जांच में जमीन में हिस्सेदारी को लेकर विवाद की बात सामने आ रही है। घटना के दौरान बीच-बचाव करने पहुंची उनकी दूसरी पत्नी भी घायल हो गईं। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
Trending Videos

मृतक ओमप्रकाश राजभर नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के जंगल जगदीशपुर गांव के मदरहवां के निवासी थे। जानकारी के अनुसार, उनकी पहली पत्नी से तीन बेटियां और एक बेटा है। करीब 18 वर्ष पहले उन्होंने दूसरी शादी की थी। दूसरी पत्नी से भी एक बेटा और एक बेटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि पुश्तैनी कृषि भूमि का कुछ हिस्सा बेचने और जमीन में हिस्सेदारी को लेकर पहली पत्नी नाराज थी। इसी बात को लेकर शनिवार सुबह विवाद हुआ। आरोप है कि कहासुनी के दौरान पहली पत्नी ने ओमप्रकाश पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल ओमप्रकाश की मौत हो गई। बीच-बचाव के दौरान दूसरी पत्नी भी घायल हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed