फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   first wife hungana during husband second marriage

दूसरी शादी के दौरान पहली पत्नी ने किया हंगामा

Thu, 25 Nov 2021 11:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Nov 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
first wife hungana during husband second marriage
दूसरी शादी के दौरान पहली पत्नी ने किया हंगामा
विज्ञापन

कसया थाना क्षेत्र के पतया गांव के नंदाछपरा टोला की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
टेकुआटार। कसया थाना क्षेत्र के पतया गांव के टोला नंदाछपरा में रात में हो-हल्ला के बाद युवक ने दूसरा निकाह कर लिया। मौके पर पहली पत्नी व बच्ची विरोध करते रहे, लेकिन दूल्हे ने दूसरी युवती के साथ निकाह कर विदाई करा ली। विरोध करने पर दोनों के बीच मारपीट भी हुई, जिसे लेकर गांव में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल कायम रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामले को समझा-बुझाकर शांत कराया।

तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के रज्जब पिपरा निवासी सहाना खातून की शादी लगभग 14 वर्ष पहले देवरिया जिले के पोखरभिंडा बंजरिया निवासी नियाज शाह से वर्ष 2006 में हुई थी। उससे 10 वर्ष की एक बेटी है। महिला को सूचना मिली कि कसया थाना क्षेत्र के पतया गांव के टोला नंदाछपरा में नियाज शाह निकाह कर रहे हैं। बुधवार की रात मौके पर पहुंचकर विरोध करने लगी। इस पर हंगामा शुरू हो गया। देखते-देखते दोनों पक्ष में मारपीट भी हुई। इसे लेकर गांव में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा। नियाज शाह ने दूसरी पत्नी से भी निकाह कर विदाई करा ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। पीड़ित सहाना खातून ने बताया कि 14 वर्ष पहले नियाज शाह से उसका निकाह हुआ था। अब यह दूसरी शादी कर रहे हैं, जिसका मौके पर पहुंचकर विरोध कर रही थी, लेकिन वह लोग मुझसे मारपीट करने लगे। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। इस संबंध में एसओ कसया अनिल उपाध्याय ने कहा कि मामला संज्ञान में हैं। जांच-पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed