{"_id":"6674bc4bda7efb91e80053e4","slug":"first-rain-exposed-the-municipality-problems-increased-due-to-waterlogging-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-118548-2024-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: पहली बारिश ने खोली नगर पालिका की पोल, जलभराव से बढ़ी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: पहली बारिश ने खोली नगर पालिका की पोल, जलभराव से बढ़ी परेशानी
Fri, 21 Jun 2024 05:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 21 Jun 2024 05:03 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। जलभराव से निजात के लिए नगर पालिका प्रशासन के इंतजाम की पोल बुधवार की रात हुई बारिश ने खोल दी। शहर में आबादी के बीच जलभराव से मोहल्ले वालों को जहां परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। राहगीरों को भी दिक्कतें हो रही हैं। लोगों ने जलभराव से निजात की मांग की है।
नगर पालिका प्रशासन करीब एक महीने से जलभराव से निजात की तैयारी कर रहा है, जो अब तक पूरा नहीं हो सका है। बुधवार की रात बारिश के बाद लोगों ने राहत तो महसूस की। लेकिन, शहर के अंबे चौक से खिरकिया जाने वाली मुख्य सड़क पर जलभराव हो गया है। लोगों का कहना है कि हर साल बरसात में यहां जलभराव होता है और घरों से निकलने में दिक्कतें होती हैं। इतना ही नहीं, इधर से वाहन जब गुजरते हैं तो छींटें मकान तक आते हैं और कपड़े खराब हो जाते हैं।
इसके अलावा चंद्रगुप्ता मौर्य नगर में कब्रिस्तान के पास सड़क पर जल जमाव हो गया है। प्राथमिक स्कूल के पास से गांव में जाने वाली सड़क पर जलभराव हो गया है। लोगों ने बताया कि नाली की सफाई नहीं होने से यहां जलभराव हो रहा है। इसकी शिकायत नगर पालिका प्रशासन से कई बार की जा चुकी है। लेकिन, अब तक नाली की सफाई नहीं हो सकी है। शहर के सभासद कलामुद्दीन, भोला कुशवाहा, सूदर्शन, नूरआलम ने बताया कि नगर पालिका प्रशासन जलभराव से निजात दिलाने के लिए हवा हवाई दावा कर रहा है। ईओ संतराम सरोज ने बताया कि जल जमाव से निजात के लिए नालों की सफाई कराया जा रहा है। बरसात से पहले सफाई कार्य पूरा कर लिया जाएगा। जहां जल जमाव हुआ है वहां सड़क नीचे है।