फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   first place of vishunpura block

Kushinagar News: प्रदेश के 100 आकांक्षात्मक ब्लॉकों में विशुनपुरा अव्वल, विकास के लिए मिलेंगे दो करोड़

Sat, 24 Jun 2023 12:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 24 Jun 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
first place of vishunpura block
फोटो है।-
विज्ञापन

विशुनपुरा ब्लॉक क्षेत्र में 75 बिंदुओं पर हुए सुधार में मिली उपलब्धि, सीएम ने की घोषणा

संवाद न्यूज एजेंसी

पडरौना/मंसाछापर। प्रदेश के 100 आकांक्षात्मक ब्लॉकों में विशुनपुरा ब्लॉक को प्रदेश में प्रथम स्थान मिला है। विकास के लिए बनाए गए प्रारूप 75 इंडिकेट ओवरआल डेल्टा (बिंदुओं) की रैंकिंग में ब्लॉक सबसे बेहतर रहा है। सीएम की समीक्षा में इस ब्लॉक के प्रथम आने पर दो करोड़ रुपये अतिरिक्त धन मिलेंगे। इसे क्षेत्र के विकास कार्यों में खर्च किया जाएगा। विकास खंड को प्रथम स्थान मिलने पर बीडीओ, ब्लॉक प्रमुख समेत ग्राम प्रधानों में काफी उत्साह है।
प्रदेश सरकार ने पिछले वर्ष सबसे पिछड़े ब्लॉकों का सर्वे कराया था। इसमें 75 जिले के 100 पिछड़े ब्लॉक में कुशीनगर जिले के विशुनपुरा का चयन हुआ था। विकास कार्यों को कराने के लिए कोई अतिरिक्त धन तो शासन की तरफ से नहीं मिला, लेकिन सीमित संसाधन में ही ब्लॉक के अधिकारी, ग्राम प्रधानों, सचिव, ब्लॉक प्रमुख समेत सभी कर्मचारियों की मेहनत रंग लाई और ब्लॉक विकास के क्षेत्र में कीर्तिमान स्थापित कर प्रदेश की रैंकिंग सबसे बेहतर हो गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सीएम ने समीक्षा बैठक की तो विशुनपुरा ब्लॉक 100 आकांक्षात्मक ब्लॉकों में में प्रथम स्थान पर आया। मार्च 2022 से लेकर 2023 तक 75 इंडिकेट (बिंदुओं) में विकास कार्य सबसे तेज हुआ। इसमें पोषण, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, जल संसाधन, वित्तीय समावेश, कौशल विकास समेत अन्य विकास कार्य शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन



ये हुए हैं विकास कार्य
विशुनपुरा ब्लॉक में 3100 लाभार्थियों को पीएम आवास दिया गया है। 162 लाभार्थियों को सीएम आवास दिया गया है। इसी तरह 2800 लोगों को व्यक्तिगत शौचालय का लाभ दिया गया है। पांच ग्राम पंचायतों में मिनी स्टेडियम का निर्माण और तीन ग्राम पंचायतों में मनरेगा पार्क का निर्माण कराया गया है। इसी तरह 176 परिषदीय विद्यालयों में से 80 स्कूलों में डेस्क-बेंच लगवाया गया है। 30 ग्राम पंचायतों में छोटे पुस्तकालय और दो ग्राम पंचायतों में बड़े पुस्तकालय का निर्माण कराया गया है। दो गांवों में साइंस लैब का निर्माण हुआ है।
12 ग्राम पंचायतों के सामने बांसी नदी की वृहद सफाई हुई है। 16 ग्राम पंचायतों में अमृत सरोवर निर्माण के लिए चयन हुआ है। इसमें पांच सरोवर का निर्माण कार्य पूरा हो चुका हैद। शेष पर निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है। वर्ष 2017 से अधूरे पड़े 13 आंगनबाड़ी भवनों को पूरा कराने के साथ 13 ग्राम पंचायतों में कूड़ा प्रबंधन के लिए आरआरसी भवन का निर्माण कराते हुए बांसी नदी का भी कायाकल्प हुआ है, जो पर्यटन के लिए बेहतर है।



क्षेत्र पंचायत से खरीदा जाएगा चलित शौचालय वाहन

पहले केवल नगर पालिका या नगर पंचायतों में चलित शौचालय वाहन होते थे। लेकिन विशुनपुरा ब्लॉक पहला ऐसा ब्लॉक होगा, जहां लोगों को अब इसका भी लाभ मिलेगा। बीडीओ सुशील कुमार सिंह ने बताया की क्षेत्र पंचायत निधि ने करीब आठ लाख रुपये की लागत से चलित शौचालय वाहन की खरीदारी होगी। उन्होंने बताया कि अब किसी गांव में शादी, कोई भी पार्टी होगी तो वे लोग इसका लाभ ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि शीघ्र इसकी खरीदारी कर ली जाएगी।


कोट

प्रदेश के 100 आकांक्षात्मक ब्लॉकों में विशुनपुरा ब्लॉक का प्रथम आना अत्यंत प्रसन्नता की बात है। इसमें ब्लॉक प्रमुख, ग्राम प्रधान, समस्त कर्मचारी, जिले के सभी अधिकारियों के दिशा निर्देश की भूमिका है।


-सुशील कुमार सिंह, बीडीओ विशुनपुरा



विशुनपुरा ब्लॉक के लिए यह ऐतिहासिक सफलता है। इसमें सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के साथ सभी क्षेत्रों में तेजी से विकास कार्य कराए गए हैं। इस सफलता में सांसद, विधायक और ब्लॉक के अधिकारी, कर्मचारी, ग्राम प्रधान सभी का विशेष योगदान है।

-विंध्यवासिनी श्रीवास्तव, ब्लॉक प्रमुख विशुनपुरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed