फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   First lover sent to jail, after release adamant on marriage

Kushinagar News: पहले प्रेमी को भिजवाया जेल, रिहाई के बाद शादी की जिद पर अड़ी

Fri, 21 Jun 2024 03:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 21 Jun 2024 03:57 AM IST
विज्ञापन
First lover sent to jail, after release adamant on marriage
रामकोला। जेल से रिहा होने के बाद युवक घर पहुंचा और परिजनों ने दूसरी जगह शादी तय कर दी। इसकी जानकारी होने पर जेल भिजवाने वाली प्रेमिका अपनी छोटी बहन के साथ युवक के दरवाजे पर पहुंची और शादी करने के लिए जिद करने लगी। इसको लेकर युवक के घर वालों से विवाद हो गया। इससे नाराज प्रेमिका अपनी छोटी बहन के साथ युवक के दरवाजे पर धरना दी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने भी समझाने का प्रयास किया, लेकिन युवती नहीं मानी।
विज्ञापन

नेबुआ नौरंगिया थाना के एक गांव की रहने वाली एक युवती का प्रेम संबंध रामकोला थाना क्षेत्र के माघी मठिया गांव निवासी एक युवक से हो गया था। कुछ माह पहले युवती ने एसपी को शिकायती पत्र देकर युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया। पुलिस ने युवक पर दुष्कर्म और घर वालों पर धमकी देने का केस दर्ज कर लिया। पुलिस इस मामले में युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। करीब आठ माह बाद युवक जमानत पर जेल से रिहा होकर घर पहुंचा। परिजनों ने युवक की शादी भी तय कर दी। इसकी जानकारी होने पर बुधवार को युवती अपनी छोटी बहन के साथ युवक के दरवाजे पर पहुंची और शादी करने के लिए जिद करने लगी। इस दौरान युवक के घर वालों से विवाद हो गया। युवती बुधवार की शाम से युवक के दरवाजे पर धरना दी है और युवक से शादी के लिए दबाव बना रही है। बृहस्पतिवार को रामकोला पुलिस सूचना पर पहुंची। पुलिस ने युवती को करीब एक घंटे तक समझाया। लेकिन युवती पुलिस की भी बात नहीं सुनी और अभी भी धरने पर बैठी है। थानाध्यक्ष विनय सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। युवती गलत कर रही है। मौके पर पुलिस भेजी गई थी। युवती को समझाया गया है। लेकिन वह मान नहीं रही है। उसने जो केस दर्ज कराया था, वह कोर्ट में लंबित है। दोनों पक्षों को सुबह थाने पर बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed