{"_id":"65f4ad3e9d59785fce0eab97","slug":"first-friday-prayers-of-ramadan-were-offered-in-a-peaceful-environment-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-114173-2024-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: शांतिपूर्ण माहौल में पढ़ी रमजान के पहले जुमे की नमाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: शांतिपूर्ण माहौल में पढ़ी रमजान के पहले जुमे की नमाज
Sat, 16 Mar 2024 01:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 16 Mar 2024 01:49 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। रमजान के पहले जुमे को नमाजियों ने शांतिपूर्ण माहौल में नमाज अदा की। इस दौरान पुलिस सतर्क रही। सभी मस्जिदों के बाहर पुलिस कर्मी तैनात रहे। पुलिस अधिकारी संबंधित थानाध्यक्षों से पल-पल की अपडेट लेते रहे।
10 मार्च की शाम चांद दिखा। इसके अगले दिन से यानी 11 मार्च से रमजान का पाक महीना शुरू हो गया है। उसी दिन से इस्लाम धर्म मानने वाले लोग दिन में रोजा रख रहे हैं। 15 मार्च को रमजान के पाक माह का पहला शुक्रवार था। इस दिन दोपहर को रोजेदारों ने जिले के विभिन्न मस्जिदों में जुमे की नमाज शांतिपूर्ण माहौल में पढ़ी। सुरक्षा और शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने के लिए पूरे दिन पुलिस सक्रिय रही। जिले की मस्जिदों के बाहर पुलिस कर्मी तैनात रहे, तो कई मुस्लिम आबादी के बीच पुलिस ने रूट मार्च कर लोगों को सुरक्षा का अहसास दिलाया।
समउर बाजार प्रतिनिधि के अनुसार केंद्र सरकार की तरफ से सीएए लागू होने के बाद पुलिस जुमे की नमाज के दौरान मस्जिदों के आसपास सक्रिय दिखी। पटहेरवा थानाध्यक्ष राकेश रोशन सिंह की अगुवाई में पुलिस कर्मियों ने शुक्रवार को क्षेत्र के पिपराकनक, पटहेरिया, फाजिलनगर, गगलवा आदि गांव का भ्रमण कर मस्जिदों के बाहर शांति पूर्वक त्योहार मनाने की अपील की।