फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   First case of corona found in Kushinagar, 16-year-old teenager found infected

कुशीनगर में मिला कोरोना का पहला केस, कानपुर से आई किशोरी संक्रमित

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2020 03:33 PM IST
विज्ञापन
First case of corona found in Kushinagar, 16-year-old teenager found infected
कुशीनगर में मिला कोरोना का पहला केस, कानपुर से आई किशोरी संक्रमित
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो पडरौना। अब कुशीनगर जनपद भी कोरोना की चपेट में आ गया है। यहां 16 साल की एक किशोरी कोरोना संक्रमित मिली है। इसका खुलासा होते ही जिले में हड़कंप मच गया है। डीएम भूपेंद्र एस चौधरी ने बताया कि नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के परसौनी गांव की यह किशोरी परिवार के कुछ सदस्यों के साथ कानपुर के आसरा आवास कॉलोनी में रह रही थी। हाटा कोतवाली क्षेत्र के बेलवनिया का रहने वाला उसका जीजा, जो पेशे से ट्रक चालक है, उसे ट्रक में बैठाकर दो दिन पहले अपने घर लाया था। इसका पता चलते ही उसे तथा उस परिवार के अन्य लोगों को आइसोलेट कर उनका सैम्पल बीआरडी मेडिकल कॉलेज में जांच के लिए भेजा गया था। सोमवार की देर रात रिपोर्ट आई तो किशोरी कोरोना पॉजिटिव पाई गई।
विज्ञापन
मंगलवार को रिपोर्ट सार्वजनिक होते ही जिले में हड़कम्प मच गया। डीएम भूपेंद्र एस चौधरी और एसपी विनोद कुमार मिश्रा समेत अन्य अफसर व सम्बन्धित कर्मचारी गांव पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
0000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed