फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Firing was done to trap Patidar, sent to jail

Kushinagar News: पटीदार को फंसाने के लिए की थी फायरिंग, भेजा गया जेल

Mon, 25 Nov 2024 05:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 25 Nov 2024 05:51 AM IST
विज्ञापन
Firing was done to trap Patidar, sent to jail
पडरौना। पडरौना कोतवाली क्षेत्र के खिरकिया में पिछले दिनों एक युवक ने खुद ही फायरिंग कर पटीदारों पर जान से मारने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन

पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो पता चला कि सूचना देने वाले युवक ने ही पटीदारों को फंसाने के लिए अवैध तमंचा से फायरिंग की थी। इस मामले में एसआई की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।
इंस्पेक्टर रवि कुमार राय ने बताया कि बिहार प्रांत के धनहा थाना क्षेत्र के डीही गांव निवासी उपेंद्र पटेल ने कुछ दिन पहले पुलिस को सूचना दी थी कि खिरकिया में रहने वाले उसके दो पटीदारों ने उस पर फायरिंग झोंक दी थी। एसआई रिजवान अहमद से जांच कराई गई तो पता चला कि बिहार निवासी युवक ने खुद ही अवैध तमंचे से फायरिंग की थी और पटीदारों को फंसाने का कुचक्र रचा था। इंस्पेक्टर ने बताया कि शनिवार को आरोपी युवक उपेंद्र पटेल को कोतवाली क्षेत्र के त्रिलोकपुर से गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

मामले में पूछताछ की गई तो उसने यह स्वीकार करते हुए बताया कि पटीदार युवकों को फंसाने के लिए उसने ऐसा किया था। मामले में एसआई की तहरीर पर केस दर्ज करने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed