{"_id":"62585b957b0520456702c548","slug":"fire-on-car-kushinagar-news-gkp433387896","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार में लगी आग, बाल-बाल बचे सवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार में लगी आग, बाल-बाल बचे सवार
विज्ञापन
पिपरा रज्जब मे नेशनल हाईवे पर बीच सड़क पर जलती कार।संवाद।
- फोटो : KUSHINAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार में लगी आग, बाल-बाल बचे सवार
- हाईवे के एक लेन पर एक घंटे तक गाड़ियों का आवागमन ठप रहा
संवाद न्यूज एजेंसी
जौरा बाजार। तुर्कपट्टी थानाक्षेत्र के गांव पिपरा रज्जब के समीप हाईवे पर बृहस्पतिवार को एक चलती कार में अचानक आग लग गई। कार सवार गाड़ी रोक कर उतरकर दूर हट गए। जब तक फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची, तब तक कार जल चुकी थी।
बिहार के गोपालगंज जिले के गांव भठवा परशुराम निवासी प्रवीण उपाध्याय पत्नी प्रीति उपाध्याय, पुत्री रत्ना उपाध्याय, अन्नू उपाध्याय व निभा देवी संग गोरखपुर इलाज कराने गए थे। वहां से लौटते समय पिपरा रज्जब गांव के समीप हाईवे पर कार के इंजन से अचानक धुआं निकलने लगा और गाड़ी बंद हो गई। कार में सवार सभी पांचों लोग बाहर निकल गए। तब तक गाड़ी में आग लग गई और वह जलने लगी। आग बुझाने की कोई हिम्मत नहीं कर रहा था। पुलिस भी दूर खड़ी देख रही थी। लगभग एक घंटा तक कार हाईवे पर जलती रही। उसके बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची, तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। एक लेन पर एक घंटा तक गाड़ियों का आवागमन ठप रहा।