{"_id":"661c3a1a018f97b15a0ce1b4","slug":"fire-caused-by-short-circuit-10-bags-of-wheat-crop-reduced-to-ashes-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-115497-2024-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: शॉर्ट सर्किट से लगी आग, 10 कट्ठा गेहूं की फसल राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: शॉर्ट सर्किट से लगी आग, 10 कट्ठा गेहूं की फसल राख
Mon, 15 Apr 2024 01:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 15 Apr 2024 01:48 AM IST
विज्ञापन
तुर्कपट्टी। क्षेत्र के अमवा दूबे गांव में बिजली के तार से हुई शॉर्ट सर्किट से रविवार की देर शाम आग लग गई। इससे करीब 10 कट्ठा गेहूं जल गया।
विद्युत तार से हुई शॉर्ट सर्किट से निकले चिंगारी के चलते खेत में आग फैल गई। गनीमत थी कि जब आग लगी, उस समय बेलवा खुर्द व बसडीला पांडेय के किसान अपने खेत में गेहूं की कटाई करा रहे थे। उन किसानों ने तत्परता दिखाई और किसी तरह आग पर काबू पाया, लेकिन खेत में आग लगने से राम प्रसाद गोंड निवासी अमवा दूबे की करीब दस कट्ठा गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई। संवाद