{"_id":"654bf17bfeb261d57c0436d7","slug":"fire-broke-out-while-burning-stubble-sugarcane-crop-burnt-kushinagar-news-c-205-1-sgkp1014-7427-2023-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: पराली जलाते समय लगी आग, गन्ना की फसल जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: पराली जलाते समय लगी आग, गन्ना की फसल जली
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मथौली बाजार। कप्तानगंज के मुड़िला हरपुर में पराली जलाते समय बगल के गन्ना के खेत में बुधवार को आग लग गई। आग की चपेट में आने से पूरी फसल जलकर राख हो गई।
बुधवार की शाम को एक किसान अपने खेत में धान के फसल का अवशेष जला रहा था। इसी दौरान हवा के कारण आग फैल गई और बगल में स्थित मुडिला हरपुर गांव के किसान छट्ठू राजभर की खड़ी गन्ना की फसल इसकी जद में आ गई। लोग जब तक पहुंचे, तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। लोगों ने पानी और ट्रैक्टर की मदद से बड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई, लेकिन तब तक लगभग 30 डिस्मिल गन्ना की फसल जलकर नष्ट हो चुकी थी। सूचना मिलने पर कप्तानगंज थाने की पुलिस पहुंचकर जांच में जुट गई।