फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Fire broke out in the seminar room of Ward No. 12 of the Medical College

Kushinagar News: मेडिकल कालेज के वार्ड नंबर-12 के सेमीनार कक्ष में लगी आग

Sat, 23 Sep 2023 01:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 Sep 2023 01:27 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out in the seminar room of Ward No. 12 of the Medical College
बिजली कर्मियों ने एयर कंडीशनर में लगी आग पर काबू पाया
विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो

गोरखपुर। बीआरडी मेडिकल कालेज के वार्ड नंबर-12 के सेमिनार कक्ष में शुक्रवार देर रात एयर कंडीशनर ओवरहीट होने की वजह से आग लग गई। कर्मचारियों ने कुछ देर में फायर सिलेंडर से आग पर काबू पा लिया।

बताया जा रहा है कि रात लगभग सवा दस बजे आग लगी। बंद सेमिनार कक्ष से धुआं निकलने लगा तो तीमारदारों ने शोर मचाया। आनन फानन में बिजली कर्मचारी पहुंचे और फायर सिलेंडर से आग पर काबू पा लिया गया बता दें कि इससे पहले 28 जुलाई को भी मेडिकल कॉलेज के वार्ड नंबर 14 में आग लग गई थी। दो घंटे कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका था।
विज्ञापन


आग लगने कि पिछली घटना को देखते हुए जिला प्रशासन ने एक कमेटी का गठन किया था। उस कमेटी ने मेडिकल कॉलेज के तमाम बिजली उपकरणों के दोबारा से सर्वे कराने और इन्हें बदलवाने की सिफारिश अपनी रिपोर्ट की थी। मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने इसके लिए एक बिजली विभाग के अभियंता को संबद्ध करने की मांग भी की थी, लेकिन घटना के करीब 55 दिन बाद भी ना तो बिजली के उपकरणों की जांच हुई और ना ही बिजली विभाग से कोई अभियंता ही संबद्ध किया गया। शुक्रवार की रात एक बार फिर मेडिकल कॉलेज में आग लगने की घटना हो गई। गनीमत थी कि आग जिस कमरे में लगी थी, वह कमरा बंद था और अगल-बगल कोई नहीं था। आग पर जल्दी काबू पा लिया गया, वरना मेडिकल कॉलेज में दोबारा बड़ी घटना हो जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed