फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Fire broke out in the house, cash and other items burnt

Kushinagar News: घर में लगी आग, नकदी सहित अन्य सामान जले

Sat, 21 Jan 2023 04:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jan 2023 04:30 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out in the house, cash and other items burnt
चंद्रौटा गांव में आग लगने से जले घर के पास अपने बच्चों के साथ खड़ी पीड़ित नजबुन नेशा। - फोटो : KUSHINAGAR
घर में लगी आग, नकदी सहित अन्य सामान जले
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के चंद्रौटा में हुई घटना
उजारनाथ। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के चंद्रौटा गांव निवासी अली मुहम्मद के घर में बृहस्पतिवार देर रात आग लग गई। गांव के लोग आग को बुझा पाते, इसके पहले घर में रखी नकदी, आभूषण और कपड़ा सहित अन्य सामान जल गए।
चंद्रौटा निवासी अली मुहम्मद पंजाब में रहकर कमाते हैं। उनका मकान गांव से थोड़ी दूरी पर सरेह में है। उनकी पत्नी नजबुन नेशा बच्चों संग घर रहती हैं। बृहस्पतिवार देर शाम पति से मोबाइल पर बात करने के बाद वह बच्चों संग सो गईं। रात में करीब 11 बजे अचानक घर में धुआं उठने पर उनकी नींद खुली। घर में आग लगी देखकर वह चिल्लाने लगीं। बच्चों को लेकर वह खिड़की से बाहर निकल गईं। महिला और बच्चों के शोर मचाने पर गांव के लोगों को जानकारी हुई। लोगों ने किसी तरह से आग बुझाई। हालांकि तब घर में रखे 20 हजार रुपये नकदी, 40 हजार रुपये का आभूषण, बरतन सहित अन्य सामान जल चुका था। नजबुन नेशा की बेटी सलमा की शादी तय है। शादी की तैयारी के लिए वह नकदी और आभूषण रखी थीं।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नवनीत तिवारी, लेखपाल जावेद ने बताया कि 20 हजार नकदी सहित अन्य सामान जल गया है। पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता दिलाई जाएगी। परिवार के लिए भोजन का इंतजाम किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed