फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Fire broke out in hut, woman got burnt

Kushinagar News: झोपड़ी में लगी आग, महिला झुलसी

Mon, 24 Mar 2025 01:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 24 Mar 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out in hut, woman got burnt
छितौनी। तीनबरदहवा गांव में रविवार को दिन में अचानक झोपड़ी में आग लग गई। हवा होने के कारण आग ने विकराल रूप ले लिया। आग में एक महिला समेत चार बकरियां झुलस गईं। गांव वालों के कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग में घरेलू सामान समेत अनाज जलकर राख हो गया। मौके पर पहुंचे हलका लेखपाल ने रिपोर्ट तैयार किया। हनुमानगंज थाना क्षेत्र के तीनबरदहा गांव निवासी जुम्मन अंसारी की रियासी झोपड़ी में दिन में करीब 11 बजे अचानक अज्ञात कारणों से आग लग गई। अभी लोग कुछ समझ पाते कि आग की लपटें निकलने लगीं।
विज्ञापन

शोर सुनकर पहुंचे गांव वालों ने झोपड़ी में बंधी चार बकरियों को किसी तरह बाहर निकाला। बकरियों को बचाने में जुम्मन अंसारी की पत्नी अशगरी झुलस गईं। झुलसी महिला का इलाज सरकारी अस्पताल में कराया गया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि औरंगजेब खान मौके पर पहुंचे और लेखपाल व पशु चिकित्साधिकारी को सूचना दिया। कुछ देर बाद पशु पालन विभाग की टीम पहुंची और झुलसी हुई बकरियों का इलाज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed